फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The family had gone to the ancestral village, thieves stole cash and other items from behind.

परिवार गया था पैतृक गांव, पीछे से चोरों ने नकदी समेत अन्य सामान चुराया

Wed, 13 Jan 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The family had gone to the ancestral village, thieves stole cash and other items from behind.
एमसी कॉलोनी स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाकर हजारों की नकदी समेत इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। वारदात के समय मकान मालिक अपने परिवार के साथ पैतृक गांव खानपुर खुर्द गया हुआ था। बस अड्डा चौकी पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से खानपुर खुर्द निवासी नरेश ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से एमसी कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार समेत रह रहा है। गत आठ जनवरी को वह अपने परिवार को लेकर अपने गांव चला गया था। 11 जनवरी को जब वे गांव से लौटे तो मकान के गेट का ताला टूटा मिला। शिकायतकर्ता नरेश ने बताया कि जब उन्होंने घर में जाकर देखा तो सामान जमीन पर बिखरा मिला। नरेश के अनुसार चोर उसके घर से एक लैपटॉप, एक एलईडी, एक रूम हीटर, दस हजार रुपये, दो एटीएम और घरेलू सामान ले गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंगलवार शाम पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
वर्जन::
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवीन कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed