{"_id":"6331d715efd18e0d8830a87d","slug":"the-draw-of-agricultural-machines-will-be-taken-out-in-the-mini-secretariat-today-charkhidadri-news-hsr6429977145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय में कृषि यंत्रों का ड्रा निकाला जाएगा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय में कृषि यंत्रों का ड्रा निकाला जाएगा आज
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र अनुदान पर देने के लिए 27 सितंबर को लघु सचिवालय परिसर में सुबह 11 बजे ड्रा का आयोजन किया गया है। जिन किसानों ने यह आवेदन किया हुआ है, वे ड्रा के समय मौके पर उपस्थित रहें। सहायक कृषि अभियंता मनीष कुमार ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने 31 अगस्त तक विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिनमें जिला चरखी दादरी से 179 किसानों ने आवेदन किया था, जबकि विभाग का लक्ष्य 70 कृषि यंत्र देने का है। इन यंत्रों में सुपर सीडर, रोटरी स्लाइसर, जीरो टील मशीन, एमबी प्लाउ, रोटाव्हीलर आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ड्रा के समय कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण भी मौजूद रहेंगे।
सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि जिन कृषि यंत्रों के लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन कृषि यंत्रों का 27 सितंबर को सुबह 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में एक ड्रा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूरी पारदर्शिता से किसानों को दिखाकर और उनके हाथ से ही ड्रा निकाला जाएगा।