फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The drain built to drain the contaminated water broke down, waterlogging on the road

Charkhi Dadri News: दूषित पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला टूटा, सड़क पर जलभराव

Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The drain built to drain the contaminated water broke down, waterlogging on the road
दूषित पानी का नाला टूटने से सड़क मार्ग पर भरा पानी। 
बाढड़ा। गांव हुई के पास दूषित पानी का नाला टूटने से जगरामबास सड़क पर जलभराव होने से आमजन को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इससे पैदल गुजरना तो दूर, वाहनों से आवागमन करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नाले की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पानी की निकासी के लिए पंचायत विभाग ने एक साल पहले जगरामबास सड़क के साथ दूषित पानी के नाले का निर्माण किया था। कुछ समय बाद ही यह टूट गया। इससे दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क भी टूटने लगी है। आमजन व वाहन चालकों को अनेक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव जगरामबास निवासी शीशराम धनखड़, राकेश कुमार, विकास कुमार, संदीप धनखड़, ओमप्रकाश हुई, रमेश कुमार, आनंद प्रदीप आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार नाले पर लाखों रुपये खर्च करके नवीनीकरण करवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार टूटने से सड़क पर पानी भरने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वे प्रशासन से इस नाले को दुरुस्त करवाने की अपील कर चुके हैं। पानी सड़क पर भरने से लोक निर्माण विभाग का कुछ माह पहले ही निर्मित रोड भी टूटने लगा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नाले की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed