फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The door in the X-ray room was broken, causing a risk of accident.

Charkhi Dadri News: एक्स-रे कक्ष में दरवाजा टूटा, हादसे का खतरा

Mon, 09 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The door in the X-ray room was broken, causing a risk of accident.
नागरिक अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में टूटा पड़ा दरवाजा दिखाते मरीज। 
चरखी दादरी। शहर के नागरिक अस्पताल स्थित एक्स-रे कक्ष में टूटा पड़ा दरवाजा मरीजों के लिए हादसों का सबब बना हुआ है। यह दरवाजा कभी भी टूट सकता है जो हादसे का रूप भी ले सकता है। यही नहीं, यहां पर लगा एक्सरे स्टैंड भी टूटा पड़ा है। टूटा एक्स-रे स्टैंड मरीजों और रेडियोग्राफर के लिए परेशानियों का कारण बना है। अस्पताल में आए मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से दरवाजा और स्टैंड को ठीक करवाने की मांग की हैं, ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक्स-रे करवाने वाले मरीजों की भीड़ लगी रहती हैं। हर रोज ढाई सौ के करीब मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं। लेकिन पिछले ढाई महीने से एक्स-रे कक्ष का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है। जो कभी भी गिर कर मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, कक्ष में 6 महीने से टूटा पड़ा एक्स-रे कैसेट स्टैंड मरीजों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। छाती का एक्स-रे करवाने आए मरीज प्रशांत, संदीप, जयप्रकाश आदि ने बताया कि स्टैंड खराब होने के कारण रेडियोग्राफर उनके हाथ में कैसेट थमा देते हैं। जिसे मरीज को ही छाती पर लगानी पड़ती है। हाथों का संतुलन बिगड़ने की स्थिति में एक्स-रे रिपोर्ट सही नहीं आती है। जिसके चलते चिकित्सकों को उपचार के दौरान अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। वहीं कक्ष का दरवाजा मात्र हल्की स्पॉट के सहारे रुका हुआ है। कई बार मरीजों की अधिक भीड़ होने के कारण आपसी धक्का मुक्की से दरवाजा गिर कर बड़े हादसे का कारण बन सकता हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से दरवाजा और स्टैंड को ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कक्ष के सामने लगी रहती है भारी भीड़
अस्पताल में ऑर्थो के अलावा विशेषज्ञों की नियुक्ति होने से एक्स-रे मरीजों की संख्या में चार गुणा तक बढ़ोतरी हुई हैं। इस कारण सुबह 9 बजे ही एक्स-रे कक्ष के सामने मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती हैं। कक्ष में नियुक्त रेडियोग्राफर का कहना हैं कि प्रतिदिन ढाई सौ के करीब मरीजों के एक्स-रे किए जाते हैं। ऐसे में दरवाजा हल्की ठेस लगने से गिर सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिपोर्ट हो सकती है प्रभावित



छाती संबंधित एक्स-रे करवाने आए मरीजों को सही व सटीक रिपोर्ट देने के लिए रेडियोग्राफर स्टैंड पर कैसेट लगा एक्स-रे करते हैं। ताकि संबंधित चिकित्सक रिपोर्ट देख मरीजों का सही उपचार कर सकें। लेकिन स्टैंड के अभाव में मरीज के हाथ में थमाई कैसेट कभी भी हिल सकती हैं। जिससे मरीज की रिपोर्ट पर प्रभाव पड़ सकता है।



हमने एक्स-रे कक्ष के टूटे दरवाजे को ठीक करवाने के आदेश दिए हैं। एक्स-रे स्टैंड नया मंगवाने का ऑर्डर किया हुआ है। मंगलवार तक अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में दोनों सुविधाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
- नरेश कुमार, सीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed