फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Director General of the Health Department counted 10 flaws by speaking very nice 40 times in a 22-minute inspection

स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक ने 22 मिनट के निरीक्षण में 40 बार वेरी नाइस बोलकर गिनवाईं 10 खामियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The Director General of the Health Department counted 10 flaws by speaking very nice 40 times in a 22-minute inspection
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 22 मिनट तक उनका निरीक्षण चला और इस समयावधि में उनके मुंह से 40 बार वेरी नाइस शब्द निकला। इस शब्द का बार-बार उच्चारण करते हुए भी उन्होंने अस्पताल परिसर की दस खामियां गिनवा दीं। उन्होंने सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. वीना सिंह शुक्रवार सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर सिविल अस्पताल पहुंची। यहां सीएमओ डॉ. पंवार की अगुवाई में चिकित्सकों और स्टाफ नर्स समेत अन्य स्टाफ ने उनका स्वागत किया। करीब तीन मिनट तक गेट पर खड़ा रहकर महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने परिचय लिया और इसके बाद 10:42 मिनट पर अस्पताल का निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन

सबसे पहले महानिदेशक इमरजेंसी कक्ष के चिकित्सक रूम में पहुंची। यहां से वो सीधे इमरजेंसी कक्ष गईं और एक मरीज के उपचार में जुटे स्टाफ से बातचीत की। इसके बाद वो वापस बाहर आईं और अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। फिर डॉ. वीना सिंह निरीक्षण के लिए कॉरिडोर में पहुंची। उसी दौरान उनकी नजर कच्ची जगह पर पड़ी और उन्होंने वहां हर्बल पार्क तैयार करने और घास लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सामान्य वार्ड, महिला वार्ड, महिला प्रसूति वार्ड और आईसीयू का जायजा लिया। यहां भी उन्होंने व्यवस्थाओं में फेरबदल करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने संसाधनों की कमी पर भी चर्चा की। 11:04 पर वो निरीक्षण खत्म कर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं और वहां स्टाफ के साथ औपचारिक बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्व मंत्री बोले: अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीज परेशान, शुरू करवाओ
स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह के आने की सूचना पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉ. वीना सिंह से स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पर बात की। सतपाल सांगवान ने उन्हें बताया कि पिछले करीब छह साल से दादरी में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है और इसके चलते मरीज परेशान हैं। उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करवाने की मांग की।
- नए चिकित्सकों की एक माह की पंचकूला में करवाई जाएगी ट्रेनिंग
निरीक्षण के दौरान डॉ. वीना सिंह ने दादरी अस्पताल में तैनात चिकित्सकों से परिचय लिया तो सामने आया कि ज्यादातर जिले में नए चिकित्सक हैं। इस पर उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि इन चिकित्सकों को एक माह की डेपुटेशन पर टर्मवाइज ट्रेनिंग के लिए पंचकूला भेजा जाए।
- चिकित्सकों के लिए प्रत्येक तल पर बनेगा रेस्ट रूम
निरीक्षण के दौरान डॉ. वीना सिंह को सिविल अस्पताल का भवन तो अच्छा लगा, लेकिन यहां कई खामियां भी मिली। एक वार्ड के बाहर उन्हें नाम की स्पेलिंग गलत मिली जबकि चिकित्सकों के लिए रेस्ट रूम भी नहीं मिला। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने सीएमओ को प्रत्येक तल पर चिकित्सकों के लिए एक रेस्ट रूम बनवाने समेत टीवी और वाई-फाई का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए।

वर्जन::
अन्य जिला अस्पतालों की तुलना में व्यवस्थाएं बेहतर हैं। मैंने स्टाफ को संसाधनों की कमी का ब्योरा भेजने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ा दिया जाएगा।
- डॉ. वीना सिंह, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed