फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The culture of tolerance and harmony is the root cause of Indian democracy

सहिष्णुता व सामंजस्य की संस्कृति ही भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा का मूल कारण : डॉ. यशवीर

Sat, 02 Mar 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
The culture of tolerance and harmony is the root cause of Indian democracy
चरखी दादरी। नेहरू युवा केंद्र और ग्रामीण विकास मंडल की ओर से जनता कॉलेज में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि हमारी सहिष्णुता और सामंजस्य की संस्कृति ही विश्व में भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा का मूल कारण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां दुनिया के छोटे-छोटे देशों में तानाशाही व्यवस्था से शासन संचालित हैं, वहीं विभिन्न मत मतांतर, भाषा और 140 करोड़ का देश भारत दुनिया को मानव अधिकारों की रक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के दम पर भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने के लिए कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि आज युवा को इस यज्ञ में आहुति डालने का संकल्प लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट के बारे में जानकारी देते हुए नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रोहित यादव ने कहा कि इस सप्ताह पूरे देश में कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जिलास्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को देश की संसदीय प्रणाली से रूबरू कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास मंडल के संयुक्त सचिव डाॅ. हरिश्चंद्र ने बताया कि चरखी दादरी में युवा केंद्र कार्यालय नहीं होने के बावजूद केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर खंड स्तरीय खेल, मतदाता जागरुकता और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के सहयोगी कार्यकर्ताओं व युवा संसद में भाग लेने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह और प्रोफेसर सुरेश कुमार ने विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने काॅलेज को युवा संसद की मेजबानी का अवसर देने के लिए नेहरु युवा केंद्र का आभार व्यक्त किया।

युवा संसद में जनता काॅलेज, राजकीय महाविद्यालय, एपीजे कन्या महाविद्यालय, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय व झोझू कलां से काॅलेज शामिल रहे। कार्यक्रम में डाॅ. सुरेश कुमार, प्रोफेसर रोशनलाल, प्रमिला, मोनिका, डाॅ. सुरेश धनखड़, डाॅ. चंद्रभान, रवि जांगड़ा, सुनील कुमार, राजेश, विक्की बैरागी व अंकित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed