{"_id":"5fd3bed58ebc3e3ba6420a9f","slug":"the-crooks-robbery-32-thousand-rupees-and-bottles-of-liquor-after-firing-a-pistol-at-the-salesmen-charkhidadri-news-rtk585988729","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 32 हजार रुपये और शराब की बोतलें लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 32 हजार रुपये और शराब की बोतलें लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
The crooks robbery 32 thousand rupees and bottles of liquor after firing a pistol at the salesmen
- फोटो : CharkhiDadri
कनीना रोड स्थित एक शराब ठेके से बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर करीब 32 हजार रुपये और शराब व बियर की बोतलें लूटकर फरार हो गए। झोझूकलां थाना पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें प्रयासरत्त हैं।
उत्तर-प्रदेश निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह कनीना रोड पर रामनगर नहर के समीप स्थित एक ठेके पर सेल्समैन है। वीरवार रात आठ बजकर 50 मिनट पर वह ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां आए। उनमें से एक युवक नीचे उतरा और उसके पास आ गया। उक्त युवक ने उससे बियर की बोतल मांगी। जब वो उसे बियर की बोतल देने लगा, तो बाहर से युवक ने एक हाथ से उसका एक हाथ पकड़ लिया और दूसरा हाथ जेब में डालकर पिस्तौल निकाल ली। इसके बाद उक्त युवक ने उस पर पिस्तौल तानते हुए अंदर से बंद गेट को खोलने की बात कही।
धर्मेंद्र ने बताया कि उसने जैसे-तैसे चाबी उठाकर गेट खोल दिया और उनमें से दो युवक अंदर आ गए। एक ने जबरन गल्ले की चाबी छीनकर 32 हजार से अधिक की नगदी निकाल ली और चार अंग्रेजी शराब की बोतलें और चार बियर उठाकर दादरी की तरफ फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेल्समैन धर्मेंद्र की शिकायत पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोबाइल भी ले गए बदमाश, आरओ प्लांट संचालक से मांगी मदद
धर्मेंद्र ने बताया कि बदमाश नकदी और शराब के साथ उसका मोबाइल भी ले गए। उनके जाने के बाद वह समीप स्थित एक आरओ प्लांट पर पहुंचा और वहां मोबाइल मांगकर ठेकेदार प्रदीप को सूचना दी। इसके बाद ठेकेदार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया।
इस संबंध में सेल्समैन की शिकायत पर हमने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हम दबिश दे रहे हैं।
दिलबाग सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी