{"_id":"69e92a81452b9d75d80cd442","slug":"the-corporation-caught-13-cases-of-power-theft-and-imposed-a-fine-of-rs-250-lakh-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-154260-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: निगम ने बिजली चोरी के 13 मामले पकड़े, 2.50 लाख का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: निगम ने बिजली चोरी के 13 मामले पकड़े, 2.50 लाख का लगाया जुर्माना
Thu, 23 Apr 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। बिजली निगम ने बाढड़ा उपमंडल क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 13 मामले पकड़े हैं। चोरी के इन मामलों में निगम ने करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली निगम के एसडीओ राम सिंह ने बताया कि निगम की टीमों ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान कई उपभोक्ता बिना मीटर और अवैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली का उपयोग करते पाए गए।
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी से न केवल निगम को आर्थिक नुकसान होता है बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसे में निगम आगे भी लगातार जांच अभियान चलाता रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी से न केवल निगम को आर्थिक नुकसान होता है बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसे में निगम आगे भी लगातार जांच अभियान चलाता रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन