{"_id":"6a8b52dc34d514a837037997","slug":"the-congress-party-does-not-belong-to-any-single-family-or-leader-kuldeep-sharma-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159406-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी किसी एक परिवार या एक नेता की नहीं : कुलदीप शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी किसी एक परिवार या एक नेता की नहीं : कुलदीप शर्मा
Mon, 24 Aug 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी एक परिवार या एक नेता की नहीं है। यह पार्टी धरातल पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की है।
शर्मा ने यह बात पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा के आवास पर कही। उन्होंने बताया कि उनके परिवार व समर्थकों ने खून-पसीने से पार्टी को सींचा है। लोकतंत्र में सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए। किसान और नौजवानों को अपने हकों की आवाज उठाने की स्वतंत्रता जरूरी है।
बढ़ती महंगाई और अपराध की घटनाओं ने प्रदेश में भय का माहौल बना दिया है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से राजनीति में सक्रिय है। वे अपने कार्यकर्ताओं और अन्नदाताओं के साथ हर मुद्दे पर खड़े रहते हैं, जबकि कई लोग कुर्सी के लालच में जनता को भूल जाते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कुलदीप शर्मा ने पूर्व चेयरमैन सुनील शर्मा के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव जगत सिंह बाढड़ा और राजेश बाढड़ा मौजूद रहे। सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण सोनी और पंचायत समिति उपाध्यक्ष सतीश भांडवा भी उपस्थित थे। राजकुमार, रमेश शास्त्री और रामकिशन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद थे।