{"_id":"6931e4b8f0b3b7886b05b2b6","slug":"the-condition-of-misri-sports-stadium-will-improve-at-a-cost-of-rs-4554-lakh-players-will-get-better-facilities-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-148405-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 45.54 लाख रुपये की लागत से सुधरेगी मिसरी खेल स्टेडियम की हालत, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 45.54 लाख रुपये की लागत से सुधरेगी मिसरी खेल स्टेडियम की हालत, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Fri, 05 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मिसरी का जर्जरहाल खेल स्टेडियम।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव मिसरी स्थित पांच एकड़ भूमि पर बने खेल स्टेडियम के दिन सुधरने वाले हैं। वर्षों से उपेक्षा का शिकार यह स्टेडियम अब नए रूप में दिखाई देगा। सरकार की तरफ से खेल विभाग को स्टेडियम की मरम्मत और आधुनिकीकरण के लिए 45.54 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। यह पूरी राशि पंचायत को ट्रांसफर की जाएगी, जिससे मरम्मत कार्य स्थानीय स्तर पर तेजी से पूरा कराया जा सके।
दीवारों की होगी मरम्मत
गांव के लोगों के अनुसार स्टेडियम की दीवारें जर्जर होकर गिर चुकी थी। बच्चों और खिलाड़ियों को खेलने के लिए सुरक्षित वातावरण नहीं मिलता था। स्टेडियम के अंदर मिट्टी समतल न होने से दौड़ना तक मुश्किल होता था। बारिश के मौसम में मैदान गड्ढों में बदल जाता था जिससे युवा बाहर मैदानों या दूसरे गांवों में अभ्यास करने को मजबूर हो जाते थे।
खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधाएं
नए बजट के तहत स्टेडियम में कई महत्वपूर्ण काम होंगे। सबसे पहले टूट चुकी चहारदीवारी को फिर से बनाया जाएगा। फिलहाल मैदान के चारों तरफ की बाउंड्री टूट-फूट चुकी है जिसके कारण जानवर मैदान में घुस जाते हैं। साथ ही खेल विभाग मैदान की लेवलिंग, खिलाड़ियों के बैठने के लिए स्टैंड, दौड़ के लिए ट्रैक और फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल मैदानों की स्थिति सुधारने का काम कराएगा।
विज्ञापन
फौजियों का गांव है मिसरी
गांव मिसरी को फौजियों के गांव के नाम से जाना जाता है। यहां हर दूसरे घर में युवा सेना या सुरक्षा बलों में कार्यरत हैं। युवाओं में सेना में भर्ती होने का खास जोश रहता है। सुबह-सवेरे गांव में दौड़ते, पुशअप्स करते और ट्रेनिंग लेते युवा अक्सर दिखाई देते हैं, लेकिन खराब स्टेडियम के कारण तैयारी में बाधाएं आ रही थी। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि अगर यह स्टेडियम पहले ठीक हो जाता, तो यहां से सेना और खेल दोनों में कई प्रतिभाएं निकल सकती थीं।
वर्जन :
हमें करीब 45.54 लाख रुपये का बजट मिला है, जिसका एस्टीमेट पंचायत के की ओर से तैयार किया गया था। स्टेडियम जर्जर हाल में है, जिसको दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राउंड में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे है। जल्द टेंडर जारी कर काम शुरू कराया जाएगा।-विष्णु भगवान, खेल अधिकारी दादरी