फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The companies that came to the employment fair selected 187 youth

Charkhi Dadri News: रोजगार मेले में पहुंचीं कंपनियों ने किया 187 युवाओं का चयन

Wed, 28 Feb 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
The companies that came to the employment fair selected 187 youth
चरखी दादरी की सैनी धर्मशाला में आयोजित शिविर में शामिल लोग। 
चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से मंगलवार को सैनी धर्मशाला में रोजगार मेला, स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 86 यूनिट रक्त एकत्रित कर 187 युवाओं को कंपनी के लिए चयनित किया गया। चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में गांव छपार में भी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता जगमाल सैनी, विकास सांगवान, जगबीर जाखड़ ने की। मास्टर रत्नपाल व कुलदीप मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक पूर्व बैंक अधिकारी बलवान साहू ने युवाओं को सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। संगठन के युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने बताया कि चिकित्सा शिविर में नवीन तक्षक, मधुलिका, विरेन, कमल राणा, हृदय नारायण चतुर्वेदी, संतोष, मनोज ने आंख, कान, गला, सामान्य रोग के 672 रोगियों की जांच कर जरूरतमंदों के दवा भी दी। ग्रामीणों ने इन आयोजनों को सराहा। उन्होंने दोबारा ऐसे शिविर लगाने की मांग की। इस अवसर पर अजय सांगवान, विनोद वाल्मीकि, सुधीर स्वामी, सत्यवान पहल, कुलदीप गांधी, नितेश गोयल, वीरेंद्र सांगवान, रेखा पिंकी, नीतू, बिमला, आंचल, प्रियंका, महक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed