फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The city has only 180 sanitation workers for a population of 80,000, and 150 more are needed

Charkhi Dadri News: शहर में 80 हजार की आबादी पर हैं महज 180 सफाईकर्मी, 150 और की बनी है जरूरत

Mon, 05 Jan 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The city has only 180 sanitation workers for a population of 80,000, and 150 more are needed
दादरी की काठ मंडी के समीप लगे कचरे के ढेर। - फोटो : 1
चरखी दादरी। नगर परिषद में 150 सफाई कर्मचारियोंं की कमी बनी हुई है। इस वजह से नगर में सफाई व्यवस्था सही तरीके से सिरे नहीं चढ़ पा रही है। अब नगर परिषद के बजाय कौशल रोजगार निगम के माध्यम से इन कर्मचारियाें की भर्ती करने की योजना पर काम किया जा रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से 150 सफाई कर्मचारियों की मांग मुख्यालय में भेजी गई है। इस समय नगर परिषद में 180 सफाई कर्मचारी हैं। शहर में 21 वार्ड, बड़ा बाजार भी है। शहर की आबादी करीब 80 हजार है।
विज्ञापन

शहर की आबादी हर साल बढ़ती जा रही है। हर साल वार्डों में करीब 500 नए आवासीय मकान भी बन रहे हैं। नगर परिषद की ओर से कचरे का हर घर से टिप्परों के माध्यम से उठान किया जाता है। इसके बदले नगर परिषद की ओर से मामूली चार्ज वसूला जाता है। वार्डों में सफाई व्यवस्था और भी जरूरी है। पहले वार्डों में लोग आसपास खाली प्लाॅटों में कचरा डालते थे। अब घर से वाहन के जरिए कचरे का उठान कर लिया जाता है। ऐसे में सफाई व्यवस्था में काफी सुधार आया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी वार्डों में नालियों व गलियों की सफाई करते हैं। इस समय एक वार्ड में तीन से चार सफाई कर्मचारी तैनात हैं जिनसे सफाई का काम समय पर पूरी नहीं हो पाता है। एक गली की कई दिन में बारी आती है तब तक नालियां कीचड़ से अट जाती हैं और गलियों में कचरे का जमाव हो जाता है। अगर कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त हो तो नियमित रूप से प्रत्येक गली की सफाई हो जाए। सफाई कर्मचारियों को गलियों में सीवरमैन हॉल की भी सफाई करनी पड़ती है। नगर का आवासीय क्षेत्र बढ़ने की वजह से कर्मचारियों की संख्या बढ़नी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर परिषद ने 150 सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए मुख्यालय मांग भेजी है। उधर, सरकार की योजना है कि सफाई कर्मचारियों की कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती कर दी जाए। आने वाले समय में शहर को और कर्मचारी मिलने की उम्मीद है।

वर्सन :
सफाई कर्मचारियों की मांग सरकार को भेज दी है। जल्द ही कर्मचारियों की भर्ती होने की संभावना है। वार्डों में नियमित रूप से सफाई हो रही है। आमजन सफाई व्यवस्था में सहयोग करें ताकि नगर को और सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सके।-चेयरमैन बक्शीराम सैनी, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed