फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The chairman and 21 councilors took oath, the city government would promise to do development work together

नवनिर्वाचित चेयरमैन और 21 पार्षदों ने ली शपथ, बोले मिलकर करेंगे शहर का विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The chairman and 21 councilors took oath, the city government would promise to do development work together
चरखी दादरी। करीब डेढ़ साल के बाद शहर को सरकार मिल गई है। वीरवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम अनिल कुुमार यादव ने नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में सभी पार्षदों ने मिल-जुलकर शहर का विकास करने का संकल्प किया।
विज्ञापन

19 जून को शहर में नगर परिषद के चुनाव हुए थे। 22 जून को नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद नप सदस्य शपथ समारोह का इंतजार कर रहे थे। वीरवार सुबह नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन कार्यालय के कमरे में पार्षदों व लोगों की मौजूदगी में समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, बीजेपी की महिला नेता बबीता फौगाट, एसडीएम अनिल कुमार यादव व नगर परिषद के अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सबसे पहले चेयरमैन ने ली शपथ
सुबह 11.13 बजे एसडीएम अनिल कुमार यादव ने बक्शी राम सैनी को चेयरमैन पद की शपथ दिलवाई। इसके बाद 11.17 बजे एसडीएम ने सभी पार्षदों को सामूहिक रूप से शपथ दिलवाई। एसडीएम ने कहा कि शहर में बहुत सारी समस्याएं हैं, जिनका हम सभी को मिल-जुलकर समाधान निकालना है और दादरी को एक अच्छा शहर बनाना है। एसडीएम ने लोगों से प्लास्टिक की थैली का प्रयोग न करने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि दादरी शहर में बहुत सारी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से वार्ड-एक से प्रतिदिन सुबह करीब आठ से नौ बजे तक वार्डवासियों की समस्याओं को सुनने के लिए दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन नहीं सेवक हूं आपका: बक्शीराम सैनी
चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि आज भी मैं लोगों के लिए चेयरमैन नहीं, बल्कि एक सेवक बन कर काम करूंगा। जब भी लोगों को मेरी जरूरत पड़े, तो बेझिझक किसी भी समय मेरे पास आए बतौर सेवक मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा।
सीवर और सड़क निर्माण के कार्य को प्राथमिकता: चेयरमैन
पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की खराब पड़ी सीवर व्यवस्था को पटरी पर लाना है। पार्षद रहते हुए भी विपक्ष के तौर पर उनकी प्राथमिकता शहर की सीवर समस्या का स्थायी समाधान करने पर रहता था। इसके अलावा लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाना रहेगा।
उपप्रधान का चयन जल्द
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीएम अनिल कुमार यादव ने बताया कि अभी उप-प्रधान को नहीं चुना गया है। जल्द ही उप-प्रधान का चयन कर लिया जाएगा। बता दें कि इस बार 15 पार्षद पहली बार चुनकर आए हैं। वहीं, छह पार्षदों पर लोगों ने दोबारा भरोसा जताया है।
मनोज वर्मा ने लगातार चौथी बार ली शपथ
मनोज वर्मा ने लगातार चौथी बार पार्षद पद की शपथ ली है। मनोज वर्मा का कहना है कि वार्ड के लोगों के स्नेह एवं सहयोग से यह सब संभव हुआ है। वह वार्ड की हर प्रकार की समस्या के लिए सदैव तत्पर रहता है। इसी प्रकार वार्ड 20 से रचना देवी ने लगातार दूसरी पार्षद पद की शपथ ली है। इससे पूर्व रचना देवी की सास धर्मा देवी भी इस वार्ड की पार्षद रह चुकी है। इसी तरह विनोद वाल्मीकि ने तीसरी बार व जयसिंह लांबा ने भी दूसरी पार्षद की शपथ ली है।
प्लास्टिक से बना गुलदस्ता नहीं लिया
शपथ समारोह में एसडीएम ने जब प्लास्टिक से बने गुलदस्ता लोगों के हाथ मेें देखे, तो इनका इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुलदस्तों के प्लास्टिक के रेपर यानी कवर उतार इनको प्रयोग में लाया गया।

अब मनोनीत पार्षदों पर टिकी लोगों की निगाहें
पिछले योजना में शहर में तीन मनोनीत पार्षद भी सरकार की ओर से बनाए गए थे। इस बार भी इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पिछली योजना में तीनों पार्षद भाजपा संगठन से ही थे। इस बार संगठन में इन पार्षदों के नामों को लेकर शुरुआती तौर पर विचार-विमर्श करने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, लोगों में वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जल्द इसके लिए अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। वाइस चेयरमैन का चुनाव पार्षदों को ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed