{"_id":"607b28128ebc3ee61f059f00","slug":"the-body-of-the-child-recovered-from-the-bag-kept-in-the-train-was-not-identified-charkhidadri-news-rtk6049219128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में रखे बैग से बरामद बच्चे के शव की नहीं हुई शनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में रखे बैग से बरामद बच्चे के शव की नहीं हुई शनाख्त
विज्ञापन
रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन में रखे पिट्ठू बैग से शुक्रवार को बरामद हुए तीन वर्षीय बच्चे के शव शनिवार को दूसरे दिन भी की शनाख्त नहीं हो पाई। दादरी जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सिविल अस्पताल में ही रखवा दिया है। वहीं, रेवाड़ी रेलवे एसपी संगीता कालिया ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। शुक्रवार शाम को ही दादरी जीआरपी ने मामले की अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन में सवार यात्रियों ने एक लावारिस बैग होने की सूचना दादरी जीआरपी को दी थी। पुलिस ने ट्रेन में रखे बैग को कब्जे में लेकर जांच की तो इसमें एक बच्चे का शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र तीन से चार साल के बीच है। दादरी जीआरपी ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने शनाख्त करने के लिए अगले 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
वहीं, दादरी जीआरपी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि जिस बैग में बच्चे का शव मिला है, उस पर एडीबास लिखा हुआ है। यह बैग किसी छोटी दुकान से ही खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाले लोगों से पूछताछ कर बच्चे के शव की शनाख्त का भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले रेवाड़ी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी
रेलवे पुलिस ने तह तक जाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में सामने आया कि केवल रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ही सीसीटीवी लगे हुए हैं। इसके बाद चरखी दादरी रेलवे स्टेशन तक किसी भी स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। जीआरपी ने रेवाड़ी स्टेशन पर सीसीटीवी खंगाल लिए हैं। हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
बोर्ड पैनल से करवाया पोस्टमार्टम
रेलवे पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शनिवार को चिकित्सकों के बोर्ड से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया। रेलवे पुलिस ने बताया कि बच्चे के शरीर पर घसीटने की वजह से लगीं चोटों के निशान भी मिले हैं। रेलवे पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता सामने आ जाएगी।
वर्जन
मामले की जांच के लिए रेवाड़ी रेलवे एसपी ने एसआईटी गठित कर दी है। बच्चे का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा। हम स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी भी खंगाल रहे हैं।
- कृष्ण कुमार, एसआई एवं दादरी जीआरपी इंचार्ज