फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The body of a clinic operator was found hanging from a tree in Badal Ki Bani

Charkhi Dadri News: बादल की बणी में पेड़ से लटका मिला क्लीनिक संचालक का शव

Sat, 03 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a clinic operator was found hanging from a tree in Badal Ki Bani
चरखी दादरी। गांव बादल की बणी में शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका शव देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मृतक गांव बादल का ही आशीष (32) है।
विज्ञापन

मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाा। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला जिसके बाद परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बादल निवासी आशीष झोझूकलां में क्लीनिक का संचालन करता था। वह पिछले लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वीरवार शाम को करीब 6 बजे वह अपनी पत्नी को घर छोड़कर आया था और वापस बाइक लेकर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह राहगीरों ने गांव बादल की बणी में पेड़ से शव लटकता हुआ दिखाई दिखा। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर झोझूकलां थाना पुलिस पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया गया।

टीम ने वहां पर साक्ष्य जुटाए। मृतक आशीष की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। झोझू कलां थाना पुलिस के जांच अधिकारी एचसी राकेश ने बताया कि मृतक के भाई संदीप के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed