फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The arrival and purchase of wheat and mustard is in full swing, 2.20 lakh quintals of wheat and mustard are lying at the procurement centers

Charkhi Dadri News: गेहूं और सरसों की आवक व खरीद जोरों पर, 2.20 लाख क्विंटल गेहूं और सरसों पड़ी है खरीद केंद्रों पर

Thu, 20 Apr 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The arrival and purchase of wheat and mustard is in full swing, 2.20 lakh quintals of wheat and mustard are lying at the procurement centers
चरखी दादरी। अनाज मंडी में पिछले दस दिनों से लगातार गेहूं और सरसों की आवक समेत खरीद ने जोर पकड़ा हुआ है। दूसरी ओर उठान कार्य बेहद धीमा है और इसके चलते मंडी सरसों व गेहूं की ढेरियों से अटने लगी है। इस समय मंडी में 2.20 लाख क्विंटल सरसों और गेहूं उठान के इंतजार में है। वहीं, मौसम परिवर्तनशील है और बारिश होने पर सरसों व गेहूं भीगने की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी करने के बाद भी अनाज मंडी में गेहूं व सरसों का उठान कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा। उठान एजेंसी समय पर गाड़ी खाली न होने का हवाला देकर वेयर हाउस अधिकारियों पर दोष मढ़ रहे हैं जबकि वेयर हाउस अधिकारी इस तर्क को बेबुनियाद बता रहे हैं।
विज्ञापन

वेयर हाउस अधिकारियों का कहना है कि गोदाम में गाड़ियां खाली करने के लिए 5 प्वाइंट बनाए गए हैं जिन पर 60 श्रमिक गाड़ियां खाली करते हैं। वेयर हाउस मैनेजर अंजू मलिक ने बताया कि श्रमिकों की कोई कमी नहीं है और प्रतिदिन 25 से 30 गाड़ियां खाली की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार तक की बात करे तो 1,18,289 क्विंटल गेहूं और 1,24,080 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। खरीद की स्थिति देखे तो 93098 क्विंटल गेहूं और 1,47,041 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। वहीं, उठान की बात करे तो 69241 क्विंटल गेहूं और 52220 क्विंटल सरसों खरीद केंद्रों पर पड़ी है।
- 10 वाहन सरसों और 15 कर रहे गेहूं का उठान
मुख्य मंडी व सब खरीद केंद्रों से अनाज उठान के लिए एजेंसी के 25 वाहन लगे हैं। इनमें से 10 वाहन सरसों और 15 वाहन गेहूं को गोदामों तक पहुंचा रहे हैं। हैफेड परचेज मैनेजर संदीप देशवाल का कहना है कि मंडी में हो रही खरीद को देखते हुए इतने वाहन पर्याप्त नहीं हैं। मुख्य मंडी में 100 से अधिक वाहनों की आवश्यकता है। वाहनों के कमी के कारण ही उठान में देरी हो रही है।


गोदाम में सरसों से भरे वाहनों को खाली करवाने के लिए पांच प्वाइंट बनाए हुए हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर 12 श्रमिक लगे हुए हैं। श्रमिकों की कमी नहीं है।
-अंजू मलिक, मैनेजर वेयर हाउस गोदाम,

सब खरीद केंद्रों और मुख्य मंडी से फसल उठान के लिए 25 गाड़ियां लगाई हुई हैं। गोदाम में श्रमिकों की कमी होने के कारण गाड़ी खाली होने में समय लग जाता है, इसलिए उठान में देरी हो रही है।
-कालूराम, संचालक, ट्रांसपोर्ट एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed