{"_id":"6a6a5a96af4941ba9b05a86b","slug":"the-agitation-committee-will-meet-minister-sharma-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-158350-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आंदोलन समिति मंत्री शर्मा से करेगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आंदोलन समिति मंत्री शर्मा से करेगी मुलाकात
Thu, 30 Jul 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर स्थित किला मैदान में शिक्षा बचाओ आंदोलन बुधवार को जारी रहा। आंदोलनकारियों की मांगों के बारे में विधायक सुनील सांगवान व विधायक उमेद पातुवास ने सीएम को भी अवगत करवा दिया है। सीएम ने जल्द ही मांगों का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
आंदोलन समिति की मांग पर प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि 30 जुलाई को होने वाली कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में आंदोलन समिति के प्रतिनिधिमंडल की मंत्री अरविंद शर्मा से मुलाकात करवाई जाएगी।
समिति मांगों को मंत्री के समक्ष रखेगी। शिक्षा बचाओ आंदोलन समिति के प्रवक्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान कराया जाएगा। समिति को विश्वास है कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
विज्ञापन
समिति सदस्यों ने जिले के विद्यार्थियों, अभिभावकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे आंदोलन को समर्थन जारी रखें ताकि शिक्षा और प्रशासन से जुड़े जनहित के मुद्दों का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर सुरेश पांडवानिया, दलबीर गांधी, रविंद्र सांगवान, नितिन जांघू, धनराज कुंडु, शमशेर फोगाट, नरेंद्र दहिया, संदीप सहरावत व अधिवक्ता राहुल फोगाट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।