फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The 23rd installment will reach the bank accounts of 55,791 eligible farmers in the district

Charkhi Dadri News: जिले के 55,791 पात्र किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी 23वीं किस्त

Sat, 20 Jun 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The 23rd installment will reach the bank accounts of 55,791 eligible farmers in the district
नई अनाज मंडी स्थित कृषि विभाग कार्यालय।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े जिले के हजारों किसानों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के पात्र किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसी क्रम में चरखी दादरी जिले के 55,791 किसानों के बैंक खातों में भी आर्थिक सहायता की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती की बढ़ती लागत से राहत देना है। इस सहायता राशि से किसान खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य कृषि कार्यों से जुड़े आवश्यक खर्च पूरे करने में सक्षम हो सकेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पात्र किसानों को इस किस्त के माध्यम से कुल 11 करोड़ 15 लाख 82 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के तहत किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे जमा होगी, जिससे किसानों को बिना किसी बिचौलिये के योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


ई-केवाईसी होना जरूरी
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों का ई-केवाईसी पूरा होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे जल्द से जल्द पीएम किसान पोर्टल अथवा अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर प्रक्रिया पूरी करा लें। इसके अलावा किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए तथा एनपीसीआई मैपिंग भी सक्रिय होनी आवश्यक है। साथ ही भूमि रिकॉर्ड का पोर्टल पर सही ढंग से दर्ज होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

वर्सन:
हमारे विभाग के पास किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले जिले के 55 हजार 791 किसानों की लिस्ट पहुंची है। प्रधानमंत्री शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से डिजिटल माध्यम से किसानों के खातों में 23वीं किस्त जारी करेगें।-डॉ.रविंद्र जाखड़, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed