{"_id":"656d71782d3bcdf6130a702a","slug":"terror-of-thieves-in-dadri-woman-returning-after-attending-wedding-ceremony-was-targeted-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में चोरों का आतंक: शादी समारोह में शरीक होकर लौट रही महिला को बनाया निशाना, बैग से लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में चोरों का आतंक: शादी समारोह में शरीक होकर लौट रही महिला को बनाया निशाना, बैग से लाखों के गहने चोरी
Mon, 04 Dec 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:58 AM IST
सार
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बस में चढ़ते समय परिचालक ने उसका बैग पकड़ा था। परिचालक ने बैग आगे रखवा दिया जबकि उसे पीछे जाने को कहा। रिटा ने बताया कि जब परिचालक से उसने बैग में गहने होने की बात कही तो उसने उसे आगे भेज दिया।
विज्ञापन
बस स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शरीक होकर अपने घर लौट रही बस सवार महिला के बैग से चोर ने नगदी और गहने चोरी कर लिए। अटेला नया निवासी महिला के अनुसार चोरी हुए गहनों की कीमत तीन लाख से अधिक है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अटेला नया निवासी रिटा ने बताया कि वो उनकी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शरीक होने गुरूग्राम गई थी। वो अपने सारे गहने साथ लेकर गई थी। शादी संपन्न होने के बाद वो अटेला नया आने के लिए गुरूग्राम से चली थी। महिला के अनुसार उसने झज्जर से दादरी की बस पकड़ी और इसके बाद करीब साढ़े 5 बजे वो दादरी बस स्टैंड पर पहुंची।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बस में चढ़ते समय परिचालक ने उसका बैग पकड़ा था। परिचालक ने बैग आगे रखवा दिया जबकि उसे पीछे जाने को कहा। रिटा ने बताया कि जब परिचालक से उसने बैग में गहने होने की बात कही तो उसने उसे आगे भेज दिया। रिटा के अनुसार बावजूद इसके बैग और उसके बीच दो सीट का फासला रहा और वो बैग पर नजर बनाए रही।
विज्ञापन
समसपुर बाईपास पर हटी बैग से नजर, चोर चटका गया ताला
शिकायतकर्ता के अनुसार समसपुर बाईपास पर जब सवारियां उतरने लगी तो उसकी नजर बैग से हट गई। इसके बाद जब उसने दादरी बस स्टैंड पहुंचकर बैग संभाला तो बैग की चेन पर लगाया गया ताला टूटा मिला। महिला के अनुसार चोर बैग से करीब तीन हजार रुपये और गहने चोरी मिले। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।