{"_id":"6637c8de465783a1290f9fc9","slug":"temperature-increased-by-four-degrees-in-five-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-117241-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच दिन में चार डिग्री बढ़ा तापमान, तवे की भांति तप रही धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच दिन में चार डिग्री बढ़ा तापमान, तवे की भांति तप रही धरती
Sun, 05 May 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 05 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
चरखीदादरी में मुंह ढाप कर गुजरता साइकिल सवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। तापमान के तेवर दिखाने से गर्मी अब पसीने छुड़ाने लगी है। रविवार की बात करें तो धरती तवे की भांति तपी। दिन का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दोपहर के समय 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। पिछले पांच दिनों की बात करें तो अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंंगलवार तक तापमान में तीन डिग्री की और बढ़ोतरी होगी।
तापमान में उछाल से अब गर्मी को प्रकोप बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 11 मई तक दिन का तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 43 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगले पूरे सप्ताह लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। रविवार को दादरी जिले में मौसम साफ एवं शुष्क बना रहा।
रविवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 262 एक्यूआई तक पहुंचा। औसतन स्तर 182 और न्यूनतम स्तर 62 एक्यूआई रहा। शनिवार की तुलना में औसतन स्तर तो स्थिर रहा जबकि न्यूनतम स्तर में 16 एक्यूआई की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
दो कमजोर और एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में लगातार दो कमजोर और उसके बाद एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ सात मई और दूसरा 10 मई को सक्रिय होगा। इन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी, जबकि गर्मी कम नहीं होगी। इसके बाद मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ 11 मई रात्रि को सक्रिय होने से 14 मई तक उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश एवं बूंदाबांदी होगी और तेज गति से हवाएं चलेंगी। मौसम प्रणाली का असर 13 व 14 मई को अधिक देखने को मिलेगा। इसके बाद फिर से मैदानी भागों में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
एक से 5 मई तक तापमान की स्थिति
तारीख- अधिकतम - न्यूनतम
1 मई- 36-19
2 मई-35-18
3 मई-36-19
4 मई- 39-27
5 मई-40-25
6 से 12 मई तक तापमान के आसार
तारीख- अधिकतम- न्यूनतम
6 मई- 41-27
7 मई-43-27
8 मई- 43-27
9 मई- 43-28
10 मई- 44-29
11 मई- 43-28
12 मई- 40-26