फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Temperature decreased by 0.2 degree due to light clouds

Charkhi Dadri News: हल्के बादल से 0.2 डिग्री कम हुआ तापमान

Sat, 29 Jun 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Temperature decreased by 0.2 degree due to light clouds
चरखी दादरी। क्षेत्र में सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। दिन के समय धूप भी खिली। दोपहर बाद भी हल्की बादलवाही बनी रही। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री लुढ़क गया। दिन का अधिकतम तापमान 34.3 तो न्यूनतम 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली। शुक्रवार सुबह राजधानी दिल्ली में बारिश होने पर क्षेत्रवासियाें को भी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बता दें कि आसपास के कई जिलों में खासी बारिश होने पर तापमान नौ से दस डिग्री तक गिर गया है। जिससे अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं, अब वातावरण से तपिश खत्म हो गई है। किसानों का मानना है कि अब खरीफ की फसलों की बिजाई का समय आ चुका है ऐसे में अब बारिश हो जाती है तो फसलों की बिजाई कर सकेंगे। बिजाई का यह अनुकूल समय है। किसानों का मानना है कि इस बार मानसून सीजन में उन्हें खासी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून का रुख अब दिल्ली से झज्जर-चरखी दादरी की ओर होने लगा है। क्षेत्र में शनिवार से सोमवार के बीच बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed