फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tehsildar and DRO accused of corruption, DC handed over the investigation to SDM

Charkhi Dadri News: तहसीलदार और डीआरओ पर भ्रष्टाचार का आरोप, डीसी ने एसडीएम को सौंपी जांच

Wed, 03 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 03 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar and DRO accused of corruption, DC handed over the investigation to SDM
चरखी दादरी। भाकियू के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी और बाढड़ा तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को शिकायत सौंपी। इसके जरिये उनके आरोपों की पहले जांच कराने और फिर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

एमएसपी किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि भाकियू प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव रणबीर घिकाड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष भूप सिंह दलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार मंदोला, ओमवीर सिंह, भूप सिंह, बिजेंद्र अटेला, ओम घिकाड़ा, योगेश घिकाड़ा व सोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा से मुलाकात करते हुए तहसीलदार व डीआरओ पर एक दिन में 150 इंतकाल दर्ज करने, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, सरकारी फीस से संबंधित 47/ ए केसों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। वहीं, जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने उपमंडल अधिकारी योगेश सैनी को जांच सौंपते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed