फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   teams checked 29 exam centers

Charkhi Dadri News: टीमों ने 29 परीक्षा केंद्रों पर जांची व्यवस्था, एक नकलची पकड़ा

Mon, 17 Mar 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
teams checked 29 exam centers
फोटो- 13
विज्ञापन

शहर के राजकीय कन्या स्कूल में परीक्षा के दौरान प्रक्रिया पूरी करती बोर्ड उड़नदस्ता टीम। संवाद
:::::::
- सोमवार को जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई कक्षा दसवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को कक्षा दसवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के करीब 2500 विद्यार्थी शामिल हुए और परीक्षा दी। इस दौरान टीम को भी एक विद्यार्थी नकल करते हुए मिला।

कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 19 मार्च को समाप्त हो जाएंगी और दसवीं के विद्यार्थियों की एक परीक्षा शेष है। सोमवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई है। ईमानदारी के साथ परीक्षा की। दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन

हालांकि, विद्यार्थी आधे घंटे पहले ही परीक्षा कक्ष में पहुंच गए थे। सभी केंद्र अधीक्षकों ने अपने केंद्र की गरिमा का ध्यान रखा और सभी सुपरवाइजर को अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता, डीईओ उड़नदस्ता, जिला नोडल अधिकारी उड़नदस्ता, दो एसडीएम उड़नदस्ता और खंड अनुसार बीईओ टीमें परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं। यहां पर केंद्रों के बाहर और अंदर नकल विरोधी कवच की जांच की गई। इस दौरान किसी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप नहीं मिला और अंदर भी व्यवस्था दुरुस्त मिली।
टीमों ने केंद्र पर नकल करने के संदेह पर विद्यार्थियों की जांच भी की। इस दौरान गांव सारंगपुर के परीक्षा केंद्र पर टीम को ऐसा विद्यार्थी मिला। टीम ने जांच की तो पैंट की बेल्ट में एक पर्ची मिली। इसके बाद टीम ने यूएमसी बनाई।

इसी तरह, टीम ने कुल 29 केंद्रों पर का दौरा किया, जिनमें से बौंदकलां, दादरी कन्या स्कूल, बिरही कलां, छपार, अचीना, मोरवाला, मोड़ी, मकड़ाना आदि केंद्रों पर व्यवस्था सबसे अच्छी मिली। पुलिस बल भी पर्याप्त रूप में तैनात मिला और नकल की रोकथाम में किसी प्रकार की कमी नजर नहीं आई।


वर्सन:
हमारी टीमों की ओर से जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर जांच की गई। इस दौरान केवल एक ही मामला सामने आया। यूएमसी बनाकर आगे भेज दी गई। बाहरी किसी प्रकार का हस्तक्षेप परीक्षा केंद्र पर देखने को नहीं मिला और न ही अंदर कोई अनियमितता पाई गई।
-ओमप्रकाश वर्मा, प्रभारी, बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed