{"_id":"63e1e246549bf94fac054f73","slug":"team-of-mining-department-assaulted-in-charkhi-dadri-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: अवैध खनन रोकने गई विभाग की टीम के काम में डाली बाधा, हाथापाई और बंदी बनाने का भी प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: अवैध खनन रोकने गई विभाग की टीम के काम में डाली बाधा, हाथापाई और बंदी बनाने का भी प्रयास
Tue, 07 Feb 2023 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:02 AM IST
सार
खनन निरीक्षक कोमल कुमार ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी कि छिल्लर गांव में कुछ लोग रेत का अवैध खनन कर रहे हैं। इस आधार पर विभाग की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। कोमल कुमार ने बताया कि वहां अवैध खनन होता मिला और कुछ लोग ट्रैक्टरों के जरिये मिट्टी का उठान करते मिले।
विज्ञापन
माइनिंग
- फोटो : फाइल
विस्तार
चरखी दादरी में रेत के अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम के साथ मारपीट और बंधक बनाने के प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना दादरी जिले के छिल्लर गांव की है। खनन निरीक्षक की शिकायत पर झोझू कलां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में खनन निरीक्षक कोमल कुमार ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी कि छिल्लर गांव में कुछ लोग रेत का अवैध खनन कर रहे हैं। इस आधार पर विभाग की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। कोमल कुमार ने बताया कि वहां अवैध खनन होता मिला और कुछ लोग ट्रैक्टरों के जरिये मिट्टी का उठान करते मिले। वहां दो ट्रैक्टर मिट्टी भरते मिले जबकि दो एकड़ जमीन पर 20 फुट रेत का खनन पाया गया। इसके बाद टीम ने मिट्टी उठान में प्रयोग हो रहे दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
खनन निरीक्षक ने बताया कि जब टीम इन ट्रैक्टरों को जब्त कर बाड़े में लाने लगी तो बलराज उर्फ बल्लू नामक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया। उसने टीम के साथ हाथापाई का प्रयास किया और अभद्र भाषा प्रयोग की। उसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने फोन कर मौके पर और लोगों को बुला लिया। इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर अड़ाकर सरकारी वाहन का रास्ता रोक दिया। खनन निरीक्षक ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया। टीम को जान से मारने की धमकी भी दी गई। खनन निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147,149, 186, 294, 353, 341,506 और 21 माइन्स एंड मिनरल रेगुलेशन डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट 1957 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन