फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   team of karnal won in state volleyball competition

स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता: लड़कियों में करनाल और लड़कों में कुरुक्षेत्र बना चैंपियन

Sun, 12 Dec 2021 08:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 08:12 PM IST
सार

लड़कियों के वर्ग में जींद व करनाल की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें करनाल ने जीत दर्ज की। जींद की टीम उपविजेता रही।

विज्ञापन
team of karnal won in state volleyball competition
सर्विस को रिटर्न करने के प्रयास में खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा क्षेत्र के गांव चांदवास स्थित धूप सिंह खेल एकेडमी में आयोजित 9वीं जूनियर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। लड़कियों के वर्ग में करनाल और लड़कों के वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को वॉलीबाल संघ के प्रदेश महासचिव सूबेसिंह अटेला ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः बढ़ीं गोदारा की मुश्किलें: पीड़िता ने लगाया चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी, हिसार में प्रोफेसर के घर भी दुष्कर्म करने का आरोप 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में रविवार को लड़कियों के वर्ग में जींद व करनाल की टीमों के बीच मैच खेला गया जिसमें करनाल ने जीत दर्ज की। जींद की टीम उपविजेता रही। पानीपत को तृतीय स्थान मिला। लड़कों का फाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद के बीच हुआ जिसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने फतेहाबाद को शिकस्त दी। चरखी दादरी व गुरुग्राम की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा कर रहे ऐसे आयोजन

समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए वॉलीबॉल संघ राज्य महासचिव सूबेसिंह अटेला ने कहा कि हरियाणा वॉलीबॉल संघ इस तरह के खेलों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में करके युवाओं की खेलों में रुचि पैदा कर रहा है। कार्यक्रम में पूर्व एसडीओ उमेदसिंह, कप्तान नेकीराम सांगवान, रेफरी महेंद्र सहारण, रेलवे सलाहकार बोर्ड सदस्य सुधीर चांदवास, पूर्व सरपंच सुरेश धनासरी, कोच संजय सहारण, सूबेदार चंद्रपाल चांदवास, कोच अजमेर सिंह, पूर्व सरपंच रामनिवास, पूर्व सरपंच राजकुमार जांगड़ा, कोच ओमबीर सिंह, कोच प्रदीप सिंह, बजरंग आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed