{"_id":"68433e3d1498a931c308d07c","slug":"teachers-training-inspected-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138309-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच दिवसीय प्रशिक्षण का खंड प्रभारी ने किया निरीक्षण, शिक्षकों से ली प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच दिवसीय प्रशिक्षण का खंड प्रभारी ने किया निरीक्षण, शिक्षकों से ली प्रतिक्रिया
Sat, 07 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को खंड प्रभारी राखी कुमारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम संबंधी जानकारी ली और मेंटर को भी निर्देश दिए।
3 जून से जिलास्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 7 बैच बनाए गए हैं। इनमें 5 बैच दादरी के शिक्षकों के जबकि दो अन्य जिलों के शिक्षकों के हैं। जिले के 44 केआरपी प्रशिक्षण दे रहे हैं। अप्रैल में विभाग की ओर से सभी केआरपी को कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण दिया गया था। अब सभी शिक्षकों बदले हुए पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को सभी को गणित विषय से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
खंड प्रभारी राखी कुमारी ने निरीक्षण में शिक्षकों से प्रशिक्षण की प्रतिक्रिया ली और पूछा कि किस प्रकार अभ्यास किया और कितना पाठ्यक्रम अब तक हो चुका है। सभी शिक्षकों को पाठ्यक्रम की पुस्तिका दी गई है। इनको पढ़कर प्रतिदिन शिक्षक अवकाश में प्रतिभा को निखार रहे हैं।