{"_id":"690122ad859d79348f0257b9","slug":"teachers-protest-for-demand-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146761-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मानी गईं मांगें लागू न करने से अध्यापक क्षुब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मानी गईं मांगें लागू न करने से अध्यापक क्षुब्ध
Wed, 29 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
डीईओ से मुलाकात करते हुए संघ के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी ने जिला प्रधान संजय शास्त्री के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संघ पदाधिकारियों ने लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करवाने के लिए कार्यालय पहुंच कर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी के माध्यम से शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। जिला सचिव कृष्ण सिंह शास्त्री ने बताया कि शिक्षकों की एसीपी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पिछले व वर्तमान ब्लॉक के एलटीसी के लाभ से वंचितों को शीघ्र लाभ प्रदान करने, सभी वर्गों के तबादले शीघ्र करने, 2012 से पूर्व नियुक्त जेबीटी, सी एंड वी व पदोन्नत टीजीटी को नियुक्ति के समय की शर्तों के अनुसार एसीपी का लाभ प्रदान करने, शिक्षकों के आश्रितों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति मामलों में आश्रित की आय से संबंधित शर्त को हटाने आदि मांगों को लेकर 21 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।
जिला सचिव ने बताया कि 9 जून 2025 को निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा व निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा की उपस्थिति में तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग हरियाणा से संगठन की बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। अब तक मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि यदि सरकार ने शीघ्र ही मानी गईं मांगों को लागू नहीं किया तो आगामी 8 नवंबर को पानीपत में शिक्षा मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान राज्य सचिव सुनीता धवन, राज्य कमेटी सदस्य रामपाल रामबास, जिला वरिष्ठ उप प्रधान किरण बाला, खंड प्रधान तनवीर सिंह, अनिल फोगाट, विजेंद्र कुमार, विजेंद्र शास्त्री, कमला आदि मौजूद रहे।