फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Take care of the candidates, passengers remain in trouble

Charkhi Dadri News: परीक्षार्थियों का ख्याल, यात्री रहे बेहाल

Sun, 22 Oct 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Take care of the candidates, passengers remain in trouble
दादरी बस स्टैंड पर काफी इंतजार के बाद जब बस पहुंची तो यात्रियों के बीच चढ़ने के लिए धक्का-मुक्क
चरखी दादरी। संयुक्त पात्रता परीक्षा के दोनों दिन रोडवेज अधिकारियों ने परीक्षार्थियों का तो ख्याल रखा, लेकिन बस स्टैंड पर बसों की कमी के चलते यात्री बेहाल रहे। शनिवार की तरह ही रविवार को भी छोटे रूटों पर बसों की कमी रही। इसके चलते यात्रियों को बूथों पर डेढ़ से दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को दादरी और बाढड़ा से 117 बसों का संचालन किया गया। सुबह की शिफ्ट की परीक्षा के लिए 77 और दोपहर की शिफ्ट के लिए 40 बसों का संचालन किया गया। दोनों शिफ्ट की ओवरऑल स्थिति देखें तो दादरी से 91 और बाढड़ा से 26 बसों का संचालन किया गया। वहीं, शनिवार की बात करें तो 124 बसें छह जिलों के परीक्षा केंद्रों पर भेजी गईं, जिनमें से 100 बसें दादरी से और 24 बाढड़ा से भेजी गई थीं।बता दें कि परीक्षार्थियों की सहूलियतों को देखते हुए डिपो अधिकारियों ने शनिवार व रविवार को गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल और बाढड़ा बस स्टैंड से बसों का संचालन करवाया। रविवार को सुबह की शिफ्ट के लिए एससीआर स्कूल में बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड से 65 और दोपहर की शिफ्ट में 26 बसें चलाई गईं। इसी प्रकार बाढड़ा से सुबह की शिफ्ट में 12 और दोपहर की शिफ्ट में 14 बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

- दो दिन में साढ़े 12 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने किया सफर
शनिवार और रविवार को भिवानी, महेंद्रगढ़-नारनौल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और रेवाड़ी जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दादरी जिले से साढ़े 12 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पहुंचे। शनिवार को करीब 6500 परीक्षार्थियों और रविवार को करीब 6100 परीक्षार्थियों ने रोडवेज बसों और विभाग की ओर से हायर की गई स्कूलों व समिति की बसों में सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जानिये... दादरी और बाढड़ा से कितनी बसों का हुआ संचालन

दादरी:
रूट- सुबह की शिफ्ट में बसें गईं- दोपहर की शिफ्ट के लिए बसें गईं-कुल बसें गईं

भिवानी- 9-2-11
पानीपत- 16-4-20
सोनीपत-16-10-26
गुरूग्राम-11-6-17
रेवाड़ी- 7-3-10
महेंद्रगढ़- नारनौल- 6-1-7
(नोट: एससीआर स्कूल अस्थायी बस स्टैंड से 91 बसों का संचालन हुआ और साढ़े 4700 परीक्षार्थियों ने यात्रा की)


बाढड़ा::
रूट- सुबह की शिफ्ट में बसें गईं- दोपहर की शिफ्ट के लिए बसें गईं-कुल बसें गईं
भिवानी-1-3-4

पानीपत-3-2-5

सोनीपत-3-4-7

गुरूग्राम-3-2-5

रेवाड़ी-1-2-3

महेंद्रगढ़-नारनौल- 1-1-2

(नोट: बाढड़ा बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों के लिए 26 बसें चलीं और साढ़े 1300 परीक्षार्थियों ने यात्रा की)


- दूसरे दिन भी इन रूटों पर बस सेवा में कटौती से यात्री रहे परेशान

परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की शनिवार को 24 और रविवार को 26 बसें चलाई गईं। इनमें से ज्यादातर बसें लोकल रूटों से हटाई गईं जबकि कुछ लंबे रूटों पर लगने वाले बसों के फेरों में भी कटौती की गई। बस सेवा कटौती से भिवानी, कनीना, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, चिड़िया, कोसली, नारनौल व महेंद्रगढ़ आदि रूटों पर दोनों दिन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

- कलानौर के समीप खराब हुई बस, दूसरी भेजी
परीक्षार्थियों को पानीपत ले जा रही एक बस कलानौर के समीप खराब हो गई। दादरी डिपो के अधिकारियों ने रिजर्व में रखी गई दूसरी बस को तुरंत कलानौर भेजा और वो बस परीक्षार्थियों को लेकर रवाना हुई जबकि खराब बस को वापस डिपो लाया गया।


22 अक्तूबर को दादरी जिले से परीक्षार्थियों के लिए 117 बसें चलाई गईं। सुबह की शिफ्ट में 77 तो दोपहर की शिफ्ट के लिए 40 बसें चलाई गईं। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आने दी।
-दीपक कुमार, एसएस, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed