फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tabs to 15400 students and Education Department is waiting for the government's guideline

15400 विद्यार्थियों को टैब और शिक्षा विभाग को सरकार की गाइडलाइन का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tabs to 15400 students and Education Department is waiting for the government's guideline
शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल की लैब में बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक स्तर शुरू होने जा रहा है, लेकिन सरकार की घोषणा अनुसार अब तक जिले के विद्यार्थियों को टैब नहीं मिल पाए हैं। नौंवी से बारहवीं कक्षा के छात्रों को टैब मिलने हैं और जिले के 15400 विद्यार्थी इसके लिए पात्र हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर उन्हें टैब जल्द मिल जाए तो नए सत्र की शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि सरकार की ओर से टैब वितरण प्रक्रिया जारी है और विभाग के पास निर्देश पहुंचते ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

31 मार्च को वर्तमान शिक्षा सत्र पूरा हो जाएगा जबकि नौंवी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभी भी टैब का इंतजार है। कोरोना महामारी में बहुत से ऐसे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई, जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन की सुविधा नहीं थी। सरकार की टैब वितरण की घोषणा को डेढ़ साल बीत चुका है, लेकिन अब तक इसे धरातल पर अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को टैब वितरण का, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सरकार के निर्देश आने का इंतजार है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान स्कूलों में अध्यापकों ने अपनी कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे और इसके बाद से ही ऑनलाइन पढ़ाई का चलन चला हुआ है। अगर राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के पास टैब होंगे तो शिक्षक आसानी से शिक्षण सामग्री भेज सकेंगे। वहीं, टैब वितरण से शिक्षा विभाग का चैनल कार्यक्रम का भी विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। इसके जरिये हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित व सामाजिक अध्ययन आदि विषयों के वीडियो व ऑडियो आसानी से विद्यार्थी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग स्तर ऊपर उठाने के लिए जरुरी है टैब -
कोरोना काल में छात्रों की पढ़ाई का स्तर काफी गिरा है। खासकर प्राइमरी के छात्रों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। इन छात्रों का लर्निंग का स्तर काफी नीचे चला गया। इस समय यह लर्निंग लेवल भी सुधारने की जरूरत है और टैब इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लर्निंग स्तर सुधारने के लिए एसईआरटी की ओर से शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

नए सत्र में टैब वितरण की घोषणा कर सरकार ने अब तक नहीं भेजी गाइडलाइन
सरकार ने आने वाले नए शिक्षा सत्र से छात्रों को टैब दिए जाने की घोषणा की हुई है, लेकिन अभी इस संबंध में कोई गाइड लाइन स्थानीय शिक्षा विभाग अधिकारियों के पास नहीं पहुंची है। एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को लेकर विभाग को अभी से अलर्ट रहने व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने की जरूरत है ताकि शिक्षण कार्य किसी कीमत पर प्रभावित न होने पाए। सरकार को जल्द ही टैब उपलब्ध करवाने चाहिए।
वर्जन::
सरकार की ओर से इसके लिए प्रक्रिया जारी है। जैसे ही सरकार के निर्देश आएंगे, उसी के अनुरूप अगली प्रकिया शुरू की जाएगी।
- जलधीर सिंह कलकल, डिप्टी डीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed