फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sweepers protested

Charkhi Dadri News: उल्टी झाड़ू पकड़कर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
sweepers protested
झाडू हाथ में लेकर शहर में प्रदर्शन करते नगर परिषद सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों को हटाने समेत लंबित मांगों के लिए बुधवार सुबह नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी हाथों में झाड़ू उल्टी पकड़ कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और मांगों को पूरा न करने पर हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी।
बुधवार की सुबह सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में एकत्र हुए। प्रधान सूरज कुमार की अगुवाई में उन्होंने बैठक की। इस दौरान लंबित मांगों और गुरुग्राम में सफाई कर्मचारी हटाने के मुद्दे पर मंथन किया गया। सूरज समेत अन्य वक्ताओं ने बैठक में अपने विचार रखे। इन्होंने सरकार पर सफाई कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बैठक के बाद कर्मचारियों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। वे नगर परिषद कार्यालय से नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड और फिर परशुराम चौक पर पहुंचे। दादरी इकाई के प्रधान सूरज ने कहा कि सरकार मांगें पूरी करने का वादा कर चुकी है, लेकिन, अब तक निभाया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed