{"_id":"689b98599008f1fd27018349","slug":"sushil-dhanak-congress-jiladhyaksh-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142620-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चालीस से अधिक थे जिलाध्यक्ष के दावेदार, सुशील की नैया लगी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चालीस से अधिक थे जिलाध्यक्ष के दावेदार, सुशील की नैया लगी पार
Wed, 13 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील धानक।
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने मंगलवार देर शाम 32 जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। दादरी जिले से अनुसूचित जाति के चेहरे पर दांव खेला गया है। 53 वर्षीय सुशील धानक को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद के लिए जिले में 40 से अधिक आवेदन हाईकमान के पास पहुंचे थे। सुशील कुमारी सैैलजा गुट से जुड़े हैं।
सुशील धानक मूलरूप से जिले के गांव साहुवास के रहने वाले हैं। वह 10वीं पास हैं और दादरी विधानसभा क्षेत्र से हैं। जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन करते समय वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष थे। वहीं, सुशील राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी भाग लेने पहुंचे थे। वह कांग्रेस में पहले भी कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
सुशील ने बताया कि वर्ष 2003 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित विभाग के पूर्व सचिव, वर्ष 2016 में चेयरमैन, वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दादरी व बाढड़ा के प्रभारी रह चुके हैं। वर्ष 2022 में कांग्रेस सदस्यता अभियान के रोहतक प्रभारी भी रह चुके हैं।