{"_id":"66d64eea8bf0c4175b0b9364","slug":"surveillance-within-a-radius-of-two-kilometers-charkhi-dadri-news-c-21-gkp1031-455306-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो किलोमीटर के दायरे में निगरानी, मांस के नमूने की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो किलोमीटर के दायरे में निगरानी, मांस के नमूने की रिपोर्ट का इंतजार
Tue, 03 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
हंसावास खुर्द में प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा में तैनात डायल 112 टीम।
चरखी दादरी/बाढड़ा। साबिर मलिक हत्याकांड मामले में पुलिस को सुनारिया से मांस के नमूने की रिपोर्ट आने का इंतजार है। अभी इसमें कुछ दिन और लग सकते हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट जल्द मिले, इसके लिए एसपी की ओर से पत्र भेजा जा सकता है।
हत्याकांड के बाद से ही दादरी पुलिस ने प्रवासी परिवारों की झुग्गियों के पास सुरक्षा बढ़ा दी थी। फिलहाल, हंसावास खुर्द के दो किलोमीटर के दायरे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियों के पास डायल 112 के अलावा एक पीसीआर की भी तैनाती की गई है। साथ ही अर्द्धसैनिक बल के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। वहीं, एसएचओ से लेकर डीएसपी और एसपी तक वहां का दौरा कर प्रवासी श्रमिकों से बातचीत कर चुके हैं।
27 अगस्त को यह हत्याकांड हुआ था। उसी दौरान वहां से बरामद मांस के नमूने जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) सुनारिया भेजे गए थे। अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि संरक्षित पशु का मांस था या फिर किसी अन्य पशु का। अब पुलिस का प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सुनारिया से जांच रिपोर्ट मंगवाकर स्थिति स्पष्ट की जा सके।
विज्ञापन
पांच से छह आरोपियों की गिरफ्तारी अब भी बाकी
फिलहाल, इस मामले में पुलिस खुलकर कुछ बताने से बच रही है। वहीं, सूत्रों की मानें तो इस मामले में अब भी पांच से छह आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। एसपी ने अपनी टीमों को इसके लिए मैदान में उतारा हुआ है। वहीं, एसपी पूजा वशिष्ठ का कहना है कि हत्याकांड में शामिल किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।