{"_id":"6696c8128b165bc9b803d5a4","slug":"support-given-to-contractors-protest-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120515-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सरपंचों समेत नगर और जिला पार्षदों ने ठेकेदारों के आंदोलन को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सरपंचों समेत नगर और जिला पार्षदों ने ठेकेदारों के आंदोलन को दिया समर्थन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरनास्थल पर नारेबाजी कर रोष जताते ठेकेदार ।
चरखी दादरी। बकाया भुगतान और लंबित मांगों को लेकर ठेकेदारों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। 15वें दिन जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय स्थित धरनास्थल पर सरपंचों समेत नगर और जिला पार्षद पहुंचे और अपना समर्थन दिया। एसोसिएशन ने विभाग को मांगें पूरी करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
एसोसिएशन के प्रधान प्रीतम बलाली ने कहा कि धरना शुरू किए 15 दिन बीत चुके हैं और अब तक अधिकारी लंबित मांगों को पूरा नहीं करवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने ज्यादातर मांगें पूरी करने के लिए दो दिन का समय मांगा है, अगर इस समय अवधि में मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। धरनास्थल पर मौजूद ठेकेदारों ने नारेबाजी कर विभाग के खिलाफ रोष जताया। धरनास्थल पर सुखबीर, नसीब घसौला, संजय, विनोद, अशोक कुमार, जयपाल, बलजीत, राजेश, राजेंद्र, महेंद्र, रामभगत, प्रवीन व रामबिलास शर्मा आदि ठेकेदार मौजूद रहे।
इन्होंने दिया समर्थन
नगर परिषद के उपप्रधान संदीप फौगाट, पूर्व पार्षद विरेंद्र पप्पू, सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान व गांव फौगाट के सरपंच विनोद, जिला पार्षद श्यामलाल महराणा, संजीत आदि ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस संघर्ष में वो ठेकेदार एसोसिएशन के साथ हैं।