{"_id":"5e8df0218ebc3e77505a4d83","slug":"supply-of-fake-country-liquor-from-spirit-was-said-to-be-real-one-arrested-two-absconding-charkhidadri-news-rtk5500440166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रिट से नकली देशी शराब तैयार कर असली बता करते थे सप्लाई, एक गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्प्रिट से नकली देशी शराब तैयार कर असली बता करते थे सप्लाई, एक गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
Supply of fake country liquor from spirit was said to be real, one arrested, two absconding
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। भांडवा गांव में बाढड़ा थाना पुलिस ने दबिश देकर स्प्रिट से देशी शराब तैयार करने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्टरी गांव के बाहरी क्षेत्र से गुजर रही माइनर के समीप बने दो कमरों में चलाई जा रही थी। पुलिस टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से स्प्रिट के खाली ड्रम सहित पांच बैरल और शराब की पेटियां तैयार करने का भारी मात्रा में सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बाढड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि भांडवा गांव में स्प्रिट से नकली देशी शराब तैयार की जा रही है। नकली शराब को असली बताकर सप्लाई किया जाता है। माइनर के समीप बने दो कमरों में यह फैक्टरी चलाई जा रही है और अगर तुरंत दबिश दी जाए तो मौके से तैयार शराब सहित शराब की पेटियां तैयार करने का सामान और आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार यह फैक्टरी भांडवा निवासी महिपाल और अजय व गोलपुरा निवासी सुनील चला रहे है।
इसके आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए शख्स ने अपना नाम सुनील और गांव गोलपुरा बताया। वहीं, उसके दो साथी मौके पर नहीं मिले। यह कमरे भांडवा निवासी महिपाल के है और यहां स्प्रिट से शराब तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन
ये सामान हुआ मौके से बरामद
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी सुनील को मौके से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा वहां से स्प्रिट से तैयार शराब की 40 लीटर की कैन बरामद हुई है। इसके अलावा एक 500 लीटर का खाली ड्रम और 230 लीटर क्षमता की पांच बैरल और 40 लीटर क्षमता की तीन खाली कैन बरामद हुई हैं। इसके अलावा स्प्रिट से तैयार नकली शराब की 49 पेटियां बरामद हुई। प्रवक्ता ने बताया कि मौके से प्लास्टिक पव्वों का बारदाना और भारी मात्रा में लेबल, ढक्कन और गत्ता पेटी बरामद हुई है। पुलिस ने सारे सामान को कब्जे में ले लिया है।
ठेके बंद होने से तस्कर सक्रिय, आए दिन दो से हो रहे गिरफ्तार
लॉकडाउन के चलते शराब ठेके बंद हैं। इसका फायदा तस्कर उठा रहे हैं। तस्कर घरों में शराब का स्टॉक कर रहे हैं और चरखी दादरी जिले में प्रतिदिन दो से तीन लोगों को अवैध शराब सहित पुलिस गिरफ्तार कर रही है। सूत्रों के अनुसार तस्कर शराब के मनमाफिक रेट लेकर चोरी-छिपे बिक्री कर रहे हैं। कुछ पुलिस की गिरफ्त में आ भी चुके हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने स्प्रिट से नकली देशी शराब तैयार करने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है जिनमें से दो भांडवा और तीसरा गोलपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से तैयार शराब और शराब की पेटियां तैयार करने का सामान बरामद कर लिया है।
शमशेर सिंह दहिया, डीएसपी