{"_id":"6a44154de6dc8eb65609a707","slug":"supplier-arrested-in-case-involving-seizure-of-1054-grams-of-chitta-synthetic-drug-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157179-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 10.54 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 10.54 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Wed, 01 Jul 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ दादरी ने तीन युवकों से 10.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बीते रविवार को अपराध शाखा दादरी की टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान बस अड्डा अटेला पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कृष्ण उर्फ लाला, अजय व सुनील निवासी गांव पिचौपा कलां हेरोइन (चिट्टा) का नशा करने के साथ-साथ उसकी बिक्री का भी कार्य करते हैं और वे बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर बिलावल होते हुए अपने गांव आने वाले हैं। पुलिस टीम ने पिचौपा कलां रोड स्थित नहर पुल, बिलावल के पास नाकाबंदी कर तीन युवकों को काबू किया। आरोपियों से 10.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ हेरोइन एवं मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपियों कृष्ण उर्फ लाला, अजय और सुनील के खिलाफ थाना बाढड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बरामदा चिट्टा मनीष उर्फ कालिया वासी रैनकपुरा ( खोकरा कोट ) रोहतक से खरीदा था। सोमवार को सीआईए स्टाफ की टीम ने सप्लायर मनीष को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।