फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students will get WiFi facility in government schools, head will get tab

राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलेगी वाईफाई सुविधा, मुखिया को मिलेगा टैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Students will get WiFi facility in government schools, head will get tab
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग ने अब सरकारी स्कूल प्राचार्य व हेडमास्टर की चिंता भी दूर कर दी है। सरकार ने स्कूलों में वाईफाई के लिए बजट देने की स्वीकृति दे दी है। प्रत्येक स्कूल को 7750 रुपये का बजट वाईफाई के लिए मिलेगा। इतना ही नहीं, स्कूल मुखिया को टैब भी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि ऑनलाइन पत्र व्यवहार व अन्य डाटा भेजने में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए और काम समय पर पूरा हो सके। जिला में 50 से ज्यादा हाई स्कूल और करीब 70 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं।
विज्ञापन

स्कूल हेडमास्टर व प्राचार्य की लंबे समय से शिकायतें एवं सुझाव मिल रहे थे कि इंटरनेट व अन्य ऑनलाइन संसाधनों की कमी के चलते उनको स्कूल में डाक व अन्य कामकाज समय पर करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। उनको बाजार में कंप्यूटर की दुकानों से ऑनलाइन काम करवाना पड़ता है। इसके लिए बजट भी खुद ही खर्च करना पड़ता है। समय की भी बर्बादी होती रही है। समय पर विभाग व सरकार का काम पूरा नहीं हो पाता। राज्य में सभी स्कूलों का पूरा डाटा ऑनलाइन है।
विज्ञापन

स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया भी ऑनलाइन है। एसएलसी काटने का काम भी विभाग के पोर्टल पर ही करना पड़ता है। छात्रवृति के आवेदन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी करनी होती है। इसी प्रकार छमाही व वार्षिक परिणाम का डाटा भी ऑनलाइन विभाग के पास पोर्टल पर अपलोड करना होता है ऐसे में स्कूल मुखिया को ज्यादा परेशानी होती रही है। अब सरकार ने स्कूल मुखियाओं की समस्या का निराकरण कर दिया है। स्कूल मुखिया को 7750 रुपये वाईफाई सुविधा के लिए मिलेगा। इसके जरिये स्कूल में वाईफाई शुरू होने पर सभी कामकाज आसानी से पूरे किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टैब मिलने से स्कूल मुखियाओं को होगी ये सुविधा -
शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखिया को टैब भी उपलब्ध करवाया है ताकि टैब के जरिये कामकाज को निपटाया जा सके। कई बार अवकाश के दिन भी स्कूल हेड को आकस्मिक पत्र व्यवहार व अन्य डाटा भेजना होता है। ऐसे में अब उसे आसानी हो जाएगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्किंग की ज्यादा दिक्कत बनी रहती है।

वर्जन:::
स्कूलों में धीरे-धीरे सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभाग प्रयासरत है। ऑनलाइन कामकाज में छात्रों, शिक्षकों व स्कूल मुखिया को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। विभाग स्कूलों को पूरी तरह से डिजिटल करने की राह पर चल रहा है। आने वाले कुछ समय में छात्रों को भी टैब उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- जलधीर कलकल, बीईओ, शिक्षा विभाग।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed