फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students took out voter awareness rally

Charkhi Dadri News: मतदान बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Students took out voter awareness rally
बौंदकलां। सांजरवास स्थित शहीद बघड़ावत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनके तहत विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया गया और इसके बाद मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। आयोजन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भुवनेश गौड़ ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में मतदान का सबसे बड़ा योगदान होता है। अगर इसे संविधान व स्वतंत्र देश की आत्मा भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 25 मई को प्रदेश में लोकसभा के चुनावों के लिए होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें, तभी लोकतंत्र को मजबूती दे पाएंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता रिनू, प्रमिला, मोनिका, कुलदीप श्योराण, ओमप्रकाश, विनोद शास्त्री, देवेंद्र पीटीआई, उमेश, कुंदनलाल, सुरेंद्र, अनिल, मंजूबाला व जगदीप आदि रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थी भारत के भविष्य निर्माता हैं : एसडीएम
चरखी दादरी। गांव समसपुर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम नवीन कुमार ने छात्राओं की हाफ मैराथन को हरी डंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम नवीन कुमार ने मतदाताओं व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए 25 मई को अधिकाधिक मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भारत के भविष्य निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की छात्रा जीया ने मतदान पर आधारित कविता 18 साल तै ऊपर कै सारे अपना अधिकार दिखावंगे, देशहित में काम करै जो इसी सरकार बणावांगे सुनाई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गांव में जागरुकता रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया गया।

स्वीप नोडल पर्सन खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला, स्वीप टीम सदस्य इंदू गुलिया, जागृति पूनिया व एनएसएस जिला कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य सुरेंद्र फौगाट, राजबीर गहलावत, मीना, इंदूबाला, सुरेश देवी व सीमा गोयल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed