{"_id":"64cab1c0d5f640c5980df3b7","slug":"states-first-handball-academy-started-in-kaluwala-25-players-from-seven-districts-selected-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-3970-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कालूवाला में प्रदेश की पहली हैंडबाल एकेडमी शुरू, सात जिलों के 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कालूवाला में प्रदेश की पहली हैंडबाल एकेडमी शुरू, सात जिलों के 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन
Thu, 03 Aug 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव कालूवाला में हैंडबाल की आवसीय एकेडमी के शुभारंभ पर उपस्थित खिलाड़ी व खेल विभाग के अधिकारी।
चरखी दादरी। कुश्ती और कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने वाला चरखी दादरी जिला अब हैंडबाल में भी प्रदेश और देश का नाम चमकाएगा। इसके लिए जिले के गांव कालूवाला में प्रदेश की पहली हैंडबाल एकेडमी खोली गई है। इसका शुभारंभ मंगलवार को हुआ और एकेडमी के पहले ही बैच में सात जिलों के 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खास बात ये है कि एकेडमी में खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा भी मिलेगी।
चरखी दादरी जिला अब देश के लिए हैंडबाल के खिलाड़ी भी तैयार करेगा। खेल विभाग ने इसके लिए कालूवाला की आठ एकड़ भूमि पर हैंडबाल एकेडमी बनाई है और हर साल इस एकेडमी में 25 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। खेल विभाग का यह प्रयास दादरी और प्रदेश के अन्य जिलों के खिलाड़ियों को हैंडबाल के क्षेत्र में आगे लाने में सार्थक साबित होगा।
एकेडमी के कोच नरेश बलौदा ने बताया कि एकेडमी में 12 से 23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का विभिन्न चरण की ट्रायल प्रक्रिया के बाद चयन हुआ है। ट्रायल प्रक्रिया में चरखी दादरी, भिवानी, सिरसा, महेंद्रगढ़, पलवल, हिसार और झज्जर के खिलाड़ी अपना चयन करवाने में कामयाब हुए। पहले बैच में सर्वाधिक खिलाड़ी सिरसा जिले से हैं। चयन प्रक्रिया के लिए प्रदेश के पांच जिलों के कोच की एक कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन
खेल विभाग एकेडमी में खिलाड़ियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण देगा। आवासीय एकेडमी में खिलाड़ियों के लिए खेल के साथ पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एकेडमी में खिलाड़ी रात के समय लाइटों की रोशनी में भी अभ्यास कर सकेंगे। वहीं, विभाग खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार पर प्रतिदिन प्रत्येक खिलाड़ी पर 400 रुपये भी खर्च करेगा।
किस जिले से कितने खिलाड़ियों का हुआ चयन
जिले का नाम खिलाड़ियों की संख्या
सिरसा 8
हिसार 2
झज्जर 2
भिवानी 6
दादरी 5
महेंद्रगढ़ 1
पलवल 1
खिलाड़ियों को भारतीय सेना की टीमों के अनुभवों का मिलेगा लाभ
बता दें कि एकेडमी में पर्याप्त खेल सुविधाएं होने के कारण भारतीय सेना की टीमें भी हर वर्ष छह से सात कैंपों का आयोजन इसी स्टेडियम में करती हैं। प्रदेश के इन खिलाड़ियों को भारतीय सेना के खिलाड़ियों के अनुभव का भी लाभ मिलेगा। साथ ही हैंडबाल के कोच नरेश बलौदा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की किसी भी ट्रायल प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे और राज्य व देश की टीमों का हिस्सा बन सकेंगे।
जिले के लिए खेल के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है। विभाग की ओर से ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर संभव कदम उठाया है। गांव कालूवाला में हैंडबाल के खिलाड़ियों के लिए आवासीय एकेडमी बनने से अब अन्य खेलों के साथ-साथ हैंडबाल में भी जिले के खिलाड़ी नाम रोशन कर सकेंगे।
बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी