फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   State level kabaddi competition: Palwal became champion

लगातार तीसरे दिन भी नहीं पहुंची खाद की खेप, मायूस लौटे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
State level kabaddi competition: Palwal became champion
लगातार तीसरे दिन भी नहीं पहुंची खाद की खेप, मायूस लौटे किसान
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी खाद की खेप न पहुंचने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे इंतजार करने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे किसान वापस लौट गए। इससे पहले सदर थाने के बाहर टोकन के लिए किसानों की कतार लगी रही। वहीं, एसडीएम विरेंद्र सिंह का कहना है कि खाद की खेप न पहुंचने के कारण वितरण नहीं हो सका। खेप पहुंचते ही प्रशासन तत्परता से किसानों के बीच इसका वितरण करवा देगा।
जिले में शुक्रवार को किसानों को खाद बांटी गई थी। शनिवार को खाद लेने पहुंचे किसान करीब साढ़े पांच घंटे इंतजार करने के बाद रोष जताकर वापस लौट गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को भी खाद न आने की बात कही थी और इसके चलते रविवार को किसान दादरी नहीं पहुंचे। किसानों को उम्मीद थी कि दो दिन के इंतजार के बाद सोमवार सुबह उन्हें खाद मिल जाएगी। इसी उम्मीद के साथ किसान सुबह साढ़े छह बजे ही सदर थाना के बाहर पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर साढ़े 12 बजे तक किसान खाद का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

साढ़े 12 बजे किसानों को पता चला कि आज भी खाद की खेप नहीं पहुंचेगी और इसके चलते वितरण नहीं हो पाएगा। इसके बाद किसानों ने व्यवस्थाओं पर रोष जताया। किसानों का कहना है कि सरकार और प्रशासन अब तक खाद किल्लत दूर नहीं कर पाए हैं। किसान सोमबीर, धन सिंह, प्रकाश, मांगेराम, दलबीर, हवा सिंह, कपूर, मनोज, रमेश, दिलबाग, नवीन, रामअवतार, जिले सिंह, रामप्रताप, अमर सिंह, सोमनाथ और दिलावर आदि का कहना है कि घंटों बर्बाद करने के बाद प्रशासन ने उन्हें खाद न आने की सूचना दी है। अगर अधिकारियों का आपसी तालमेल सही हो तो किसानों को समय पर ही खाद पहुंचेगी या नहीं, इसकी जानकारी मिल जाए। उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में खाद के लिए अलसुबह आकर लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद ही खाली हाथ ही घर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से पर्याप्त मात्रा में खाद मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले: बीत रहा बिजाई का समय, नहीं मिल रही खाद
- मैं सुबह छह बजे टोकन लेने के लिए सदर थाने में पहुंच गया था लेकिन साढ़े 12 बजे पता चला कि खाद नहीं मिलेगी। बिजाई का समय बीत रहा है लेकिन किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रही।

रोहताश, कमोद
- खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। पिछले तीन दिनों से प्रशासन किसानों को खाद वितरित नहीं कर रहा। बार-बार गांव से दादरी आने-जाने में हमें परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विजय, सेहलंगा
--------
वर्जन::
खाद की खेप न पहुंचने के कारण वितरण नहीं किया जा सका। जैसे ही खाद की खेप पहुंचेगी हम किसानों के बीच वितरण करवा देंगे।
विरेंद्र सिंह, एसडीएम, चरखी दादरी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed