फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   state level drawing competition in panchcula on 12 august

Charkhi Dadri News: पंचकूला में 12 अगस्त को होगी राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता

Thu, 17 Jul 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
state level drawing competition in panchcula on 12 august
- 6 से 10 और 11 से 16 आयुवर्ग में आयोजित की जाएगी स्पर्धा, दोनों वर्गाें के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से स्कूली बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा का मंच प्रदान करने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 12 अगस्त को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका गार्डन में होगी।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को दो आयुवर्गों में विभाजित किया गया है। प्रथम श्रेणी में 6 से 10 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को स्टोरी टेलिंग विषय पर पेंटिंग बनानी होगी, जबकि द्वितीय श्रेणी में 11 से 16 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी माई विजन विषय पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना, उनकी कलात्मक प्रतिभा को पहचान देना और सामाजिक सरोकारों के प्रति उन्हें जागरूक बनाना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दोनों श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार
संदीप हुड्डा ने बताया कि दोनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार के रूप में 7100, द्वितीय पुरस्कार 5100 व तृतीय पुरस्कार 2100 निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। साथ ही, प्रतियोगिता में सर्वाधिक भागीदारी वाले विद्यालय को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed