फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Staff Nurse Died in Accident in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स की सड़क हादसे में मौत, ऑटो से टकराई स्कूटी, पति आ रहा था पीछे

Tue, 21 Nov 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 12:08 PM IST
सार

बिलावल निवासी रीना (47) स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स थी। उसकी तैनाती झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। सोमवार को रीना की नाइट शिफ्ट थी। वह घर से स्कूटी पर ड्यूटी जा रही थी जबकि उसका पति नीरज पीछे बाइक पर था।

विज्ञापन
Staff Nurse Died in Accident in Charkhi Dadri
सड़क हादसे में नर्स की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बिलावल से झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर जा रही एक स्टाफ नर्स की स्कूटी की गुडाना मोड़ के समीप ऑटो से भिड़ंत हो गई। सोमवार देर शाम हुए हादसे में घायल स्टाफ नर्स ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। झोझूकलां थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। उसके पति के बयान पर पुलिस ने ऑटो चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलावल निवासी रीना (47) स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स थी। उसकी तैनाती झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। सोमवार को रीना की नाइट शिफ्ट थी। वह घर से स्कूटी पर ड्यूटी जा रही थी जबकि उसका पति नीरज पीछे बाइक पर था।
विज्ञापन


रीना जब गुडाना मोड़ पर पहुंची तो उसकी स्कूटी और सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर हो गई। रीना के पीछे आ रहे उसके पति नीरज ने उसे संभाला और तत्काल सिविल अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात ही अस्पताल पहुंची पुलिस टीम
हादसे की सूचना मिलते ही देर रात पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंच गई। झोझूकलां थाना पुलिस ने रीना के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी कक्ष में रखवा दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


2011 में हुई थी शादी
रीना कई सालों से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थी। उसकी शादी वर्ष 2011 में नीरज से हुई थी। रीना के दो बच्चे हैं और इस हादसे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed