{"_id":"675c5f34795ca5446d010177","slug":"sports-kit-will-be-distributed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127911-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को उपलब्ध कराई जाएंगी खेल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को उपलब्ध कराई जाएंगी खेल किट
Fri, 13 Dec 2024 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Dec 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रोविजन ऑफ स्पोर्ट्स इक्युपमेंट योजना 2024-25 के तहत खेल विभाग में करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खेल विभाग के माध्यम से सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल के सामान मुहैया करवाएगी। इसके लिए नगर निकायों व ग्राम पंचायतों को खेल किट मुहैया कराई जाएगी। खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से योजना शुरू की गई है।
जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने बताया कि हरियाणा प्रोविजन ऑफ स्पोर्ट्स इक्यूपमेंट योजना 2024-25 के तहत वर्णित खेलों का सामान ग्राम पंचायतें व नगर निकायों को उपलब्ध करवाया जाना है। योजना के अंतर्गत पंचायतें व नगर निकायों के निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर खेल सामान दिया जाएगा। यह योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 तक के लिए निर्धारित की गई है। 31 मार्च तक मान्य होगी।
योजना के अंतर्गत इच्छुक पंचायतें व नगर निकाय अपने यहां प्रचलित खेल व उपलब्ध खेल मैदान के आधार पर वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबॉल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो और क्रिकेट आदि खेल का सामान प्राप्त करना चाहते हैं तो किसी भी कार्य दिवस में खेल अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकते है। योजना के नियम व शर्तें विभाग की वेबसाइट haryanasports.gov.in पर उपलब्ध हैं।