फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SPO's retarded son shot his brother in the stomach

एसपीओ के मंदबुद्धि बेटे ने अपने भाई के पेट में मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
SPO's retarded son shot his brother in the stomach
बाढड़ा (चरखी दादरी)। गांव लाड़ में एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) के घर में सोमवार को मंदबुद्धि किशोर के हाथ से रिवाल्वर छीनते समय गोली चल गई जिससे किशोर का बड़ा भाई घायल हो गया। गोली युवक के पेट में लगी। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला लाड़ गांव का है। ग्रामीण रामफल हरियाणा पुलिस में बतौर एसपीओ कार्यरत है। वह 112 पीसीआर पर तैनात है और उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। उसके दो बेटे 15 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर है और दूसरा बेटा 22 वर्ष का है। दोनों भाइयों में रिवाल्वर को लेकर विवाद हो गया और छीनाझपटी में गोली चल गई। गोली 22 वर्षीय युवक के पेट में लगी, जिसे परिजन तुरंत उपचार के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उपचार चल रहा है। बाढड़ा थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि गांव लाड़ में मंदबुद्धि किशोर ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में फायर किया तो उसके बड़े भाई ने उससे रिवाल्वर छिनने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चली, जो युवक के पेट में लगी और वह घायल हो गया। पीजीआई रोहतक से सूचना मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed