फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special news: No rote method, students of government schools will learn artistic activities during holidays

खास खबर : रट्टा विधि नहीं, छुट्टियों में कलात्मक क्रियाएं सीखेंगे राजकीय स्कूल के विद्यार्थी

Tue, 30 May 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 30 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Special news: No rote method, students of government schools will learn artistic activities during holidays
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को इस बार छुट्टियों में कलात्मक विधियों का होमवर्क दिया गया है। विद्यार्थी विषयों को रटने एवं लिखने में घंटों बर्बाद नहीं करेंगे बल्कि होमवर्क को समझेंगे। विद्यार्थियों को सभी कलात्मक विधियां नोट कर स्कूल खुलने के बाद अध्यापकों को दिखानी होगी।
सोमवार को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अध्यापक-अभिभाव मीटिंग आयोजित की गई थी जिसमें अभिभावकों को गर्मी में दिया जाने वाला छुट्टियों का काम करवाने का तरीका समझा दिया गया है। इससे विद्यार्थी रीति-रिवाजों के साथ संस्कृति को समझंगे। साथ ही परिवार को समय भी दे पाएंगे।
विज्ञापन



दादा-दादी, नाना-नानी बनवाएंगे फैमिली ट्री
ऐसा पहली बार देखा जाएगा कि गर्मियों की छुट्टियों का होमवर्क बड़े बुजुर्ग के बिना पूरा नहीं होगा। इस बार विद्यार्थी दादा-दादी और नाना-नानी की सहायता से फैमिली ट्री बनाएंगे। इसके अलावा अपनी मातृ भाषा में गीत, लोकगीत, पहेलियां, कहानियां, वृतांत, किस्से तथा 20वीं सदी के विचार, रिवाज आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंंगे। छुट्टियों में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करेंगे। अखबारों के माध्यम से खिलाड़ियों की तस्वीरें तथा उनके नाम तथा खेल की जानकारी भी लेंगे। घर में लैपटॉप, टीवी तथा मोबाइल आदि का कितना प्रयोग किया, यह जानकारी भी बतानी होगी। विद्यार्थियों को डाकघर, बैंक, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड आदि का भ्रमण करना होगा, उनके बारे में बताना होगा।मौसम तथा पारंपरिक खेलों को भी जानेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस होमवर्क में विद्यार्थी मौसम तथा अपने पारंपरिक खेलों के बारे में भी जानेंगे। जून माह में किस दिन बादल छाये, किस समय बारिश हुई यह जानकारी रखना तथा वर्षा आने से पहले वातावरण में क्या बदलाव आते हैं यह भी समझना होगा। परिवार के दस सदस्यों के मोबाइल नंबर याद रखने होंगे। रसोई घर में उपलब्ध मसालों, दालों एवं अन्य खाद्य सामग्री के नाम जानना तथा बर्तनों के नाम जानना भी जरूरी है।

वरिष्ठ छात्र टैबलेट से करेंगे होमवर्क

कक्षा दसवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट पर होमवर्क करना होगा। विद्यार्थियों को प्रतिदिन चार घंटे ऑनलाइन पढ़ाई करनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि 10वीं से 12वीं विद्यार्थियों को ऑनलाइन असाइनमेंट दिए जाएंगे, विद्यार्थियों को उन असाइनमेंट को पूरा करना होगा। जो सबसे अधिक असाइनमेंट पूरा करेगा, उसको वर्चुअली सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जो अध्यापक सबसे अधिक डाउट क्लीयर करेगा उसको भी सम्मानित किया जाएगा।






ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जून से 30 जून तक रहेगा। सोमवार को सभी स्कूलों में पीटीएम ली गई है जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को गृहकार्य की जानकारी दे दी गई है।
-कृष्णा फौगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी।




फोटो 27 शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल की कक्षा में पढ़ते विद्यार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed