फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SP ordered the license holders to deposit armed

एसपी ने लाइसेंस धारकों को दिए सशस्त्र जमा कराने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
SP ordered the license holders to deposit armed
चरखी दादरी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को जल्द से जल्द अपने लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव की घोषणा के साथ जिला चरखी दादरी में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक को अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाना में जमा कराएं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आपके क्षेत्र में जिन-जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं, उन सभी के हथियारों को चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपने हथियार जमा करवा सकता है लेकिन हथियार जमा करवाने की रसीद को संबधित थाने में दिखाना अनिवार्य है। चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वह अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरोल और जमानत पर आने वालों समेत हिस्ट्रीशीटर की सूची होगी तैयार
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए है कि पैरोल, जमानत पर आए व हिस्ट्रीशीटर व्यक्तियों की सूची बनाकर उनकी निगरानी की जाएं। सीमावर्ती जिलों के मार्गों पर नाके लगा चेकिंग के भी निर्देश दिए है।

चुनाव के दौरान यदि शांति भंग करने या किसी प्रकार का षड्यंत्र रचने की जानकारी निकटवर्ती पुलिस थाना या चौकी में लोग दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। सभी सशस्त्र धारक अपने लाइसेंसी हथियार जमा करा दें।
दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed