फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sp inspected police station

Charkhi Dadri News: एसपी ने थाने के निरीक्षण में सफाई रखने के दिए निर्देश

Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
sp inspected police station
फोटो-31 सदर पुलिस थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी अर्श वर्मा। स्रोत : विभाग
विज्ञापन

फोटो-32
सदर पुलिस थाने में कर्मचारी से पूछताछ करते अर्श वर्मा। स्रोत : विभाग

- एसपी ने किया सदर पुलिस थाने का किया निरीक्षण, प्रबंधक थाना को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित सदर पुलिस थाने में वीरवार को पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधक को उचित व्यवस्था बनाए रखने व सफाई रखने संबंधी निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर, एमएचसी रूम, मालखाना, हवालात और कंप्यूटर कक्ष का बारीकी से जायजा लिया।

एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि पुलिस थाने का वातावरण और सफाई बेहद जरूरी है। जब लोग अपनी शिकायतें लेकर आते हैं, तो उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने थाना मोहर्रिर से रिकॉर्ड की जानकारी ली और थाने में साफ-सफाई के मुद्दे को लेकर निर्देश दिए। सभी अनुसंधानकर्ताओं को आमजन की लंबित शिकायतों का जल्द निपटान करने व अपराधियों को पकड़कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पीएम विंडो, सीएम विंडो और अन्य शिकायतों का समय पर निपटारा करने और ग्राम प्रहरी एप पर नियमित डेटा अपडेट करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed