{"_id":"65d0f5b3417abfbc3e0f1fe0","slug":"sp-conducted-surprise-inspection-of-six-police-stations-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113728-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसपी ने किया छह थानों का औचक निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसपी ने किया छह थानों का औचक निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं
Sat, 17 Feb 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के साइबर क्राइम थाना का निरीक्षण करने पहुंची एसपी पूजा वशिष्ठ।
चरखी दादरी। एसपी पूजा वशिष्ठ ने जिले के 6 पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और प्रभारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएं और फरियादी के साथ सभ्य व्यवहार किया जाए।
एसपी ने महिला थाना, दादरी सदर थाना, दादरी शहर थाना, बाढड़ा थाना, साइबर क्राइम थाना और झोझूकलां थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थानों की बिल्डिंग, तमाम रिकार्ड, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा थाना के एमएचसी कक्ष के रिकॉर्ड की बारीकी से जानकारी ली। एसपी ने थाना में थाना प्रबंधक के कार्यालय सहित महिला सेल, महिला हेल्पलाइन नं. 1091, महिला हेल्प डेस्क का रिकॉर्ड भी जांचा। उन्होंने पुलिस विभाग से संबंधित सभी रजिस्टर व रिकाॅर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए, ताकि उच्चाधिकारियों की ओर से मांगे गए जवाब निर्धारित समय पर भेजे जा सकें। उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभाग सम्मानित करेगा, जबकि लापरवाही बरतने वाले जवानों पर कार्रवाई की जाएगी।
लंबित शिकायतों का जल्द करें निपटान
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि पीएम विंडो, सीएम विंडो व हर समय पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा कर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलवाएं। फरियाद लेकर आने वाले लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।