फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Smuggler arrested with 1.065 kg ganja

1.065 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 1.065 kg ganja
चरखी दादरी। एंटी नारकोटिक्स टीम ने चिड़िया-खोरडा रोड से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.065 किलोग्राम गांजा व 17200 रुपये बरामद हुए है। उसकी पहचान चिड़िया निवासी विजयपाल उर्फ पपल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ झोझूकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम गश्त के दौरान चिड़िया गांव में मौजूद थी। उसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि चिड़िया निवासी विजयपाल गांजा बेचने का काम करता है और फिलहाल वह चिड़िया से खोरडा रोड पर गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से गांजा और नकदी बरामद हुई। इसके तुरंत बाद टीम उसे झोझूकलां थाने ले आई और वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed