फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   smriti diwas celebrated

Charkhi Dadri News: शहीद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 21 Oct 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
smriti diwas celebrated
शहीद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देते एसपी अर्श वर्मा। विज्ञप्ति
फोटो 10 : शहीद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देते एसपी अर्श वर्मा। विज्ञप्ति
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में स्मृति दिवस पर परेड का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी पुलिस लाइंस में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों की याद में स्मृति परेड का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने शहीद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की शौर्य गाथाओं को साझा करते हुए उनके बलिदान को याद किया तथा उनकी वीरता को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के नेतृत्व में चरखी दादरी पुलिस ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज की सुरक्षा और शांति को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जो हमें कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा में निरंतर समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

इन पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि
स्मृति दिवस कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के शहीद डीएसपी एम. चंद्रशेखर राव, डीएसपी जे शांता राव, सब इंस्पेक्टर एम. अशोक, कांस्टेबल एस. बेलसन जीवन, कांस्टेबल एम आर कोटेश्वरा राव, अरुणाचल प्रदेश के कांस्टेबल थूटन टीशरिंग, असम की शहीद पीएसआई अर्चना देवी, लांस नायक हिमांशु सहारिया, बिहार के एसआई प्रीतम रजाक, एएसआई राजीव रंजन मल, एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह, हवलदार मिथलेश कुमार,
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल शेखर पासवान, कांस्टेबल अशोक कुमार भगत, कांस्टेबल रविकांत कुमार, कांस्टेबल कोमल कुमारी के अलावा छत्तीसगढ़ के एएसपी आकाश राव गिरपुंजे, हेड कांस्टेबल बीरेंद्र कुमार शौरी, सानू करम, बुधराम कोरसा, नरेश कुमार ध्रुव, कांस्टेबल बमन सोढ़ी, दुम्मा मदकामी, पंडरू पोयम आदि को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed