फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Siya has won gold medal twice in state level wrestling championship

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकीं सिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Siya has won gold medal twice in state level wrestling championship
पहलवान सिया।
चरखी दादरी। गांव अटेला खुर्द निवासी छोटी पहलवान सिया ने चार साल में पांच पदक हासिल किए हैं और अपने कल के भविष्य को संवारा है। अब वह अपने पिता और कोच प्रविंद मंढालिया के पास ही अभ्यास कर रही हैं। सिया दो बार राज्यस्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। सिया अटेला खुर्द स्थित बाबा मंढालिया अखाड़ा में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन


साल 2020 में सिया ने खेल की शुरुआत की थी और उस दौरान सिया पांच साल की थी। इसके लिए प्रविंद्र ने ही उसे प्रेरित किया और अपने साथ अखाड़े में लाने लगा। वह भी अन्य छोटे पहलवानों को देखकर खेलने लगी। इसके बाद सिया रोज अखाड़े आकर खेलती थी। सिया ने पहला पदक वर्ष 2022 में जिला स्तर पर जीता था। इसके बाद राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व किया। इसमें उसकी माता प्रियंका का भी सहयोग रहा है। अगस्त 2023 में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, नवंबर 2023 में एमडीयू यूनिवर्सिटी में आयोजित स्पर्धा में स्वर्ण पदक, जुलाई 2024 में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक और अक्तूबर 2024 में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। अब वह अपने राष्ट्रीय के खेलों की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed